सायरा बानो और दिलीप कुमार की पोती सायेशा सहगल की शादी की तैयारियां हुई शुरू, यहां देखिये वीडियो

सायरा बानो और दिलीप कुमार की पोती सायेशा सहगल जल्द ही आर्य के साथ निकाह पढ़ने वाली हैं, ऐसे में उनकी शादी की कई तसवीरें सोशल मीडिया पर सामने आयी है |

सायेशा सहगल (इंस्टाग्राम)

सायरा बानो और दिलीप कुमार की पोती सायेशा सहगल और उनके होने वाली पति आर्य जल्द ही एक बड़े निकाह के माध्यम से शादी के बंधन में बंध जाएंगे| दोनों के विवाह समारोह की शुरुआत हो गयी है| सायेशा शुक्रवार को अपने संगीत समारोह में बेहद ही खूबसूरत लग रही थी| मुंबई में उनके घर पर आयोजित प्राइवेट सेरेमनी में संजय दत्त, आदित्य पंचोली, सुरज पंचोली, अंजू महेंद्रू और ख़ुशी कपूर जैसे कई करीबी दोस्तों ने भाग लिया।

इंटरनेट पर वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद पता चलता है कि सायेशा का संगीत कई सितारों से भरा हुआ था| एक वीडियो सामने आया है जिसमें सायशा खुशी के साथ मस्ती करते हुए नज़र आ रही हैं| वो जब वी मेट का गाना मौजा ही मौजा पर डांस करती हुई नज़र आ रही हैं|

गौरतलब है की सायेशा ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अजय देवगन की फिल्म शिवाय से डेब्यू किया था| ये फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में बहुत नाम कमाया है| वो साउथ इंडस्ट्री में एक लोकप्रिय नाम हैं और उन्होंने आर्य के साथ तमिल फिल्म गजनीकांत में काम किया है।

एक तरफ सायेशा अभी सिर्फ 21 साल की है तो वहीँ उनके होने वाले पति 38 साल के हैं| आर्य पहले से ही एक हार्टथ्रोब है और उनका नाम पहले कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चूका है| जिसमें नयनतारा, तृषा कृष्णन और पूजा का नाम शामिल हैं। ऐसा कहा जाता है कि आर्य और सायेशा पिछले साल ग़जनीकान्त फिल्म करते हुए एक दूसरे के करीब आए।

यहां देखिये इनके शादी समारोह की कुछ फोटोज और वीडियो-

आपको बता दें सायेशा और आर्य की फिल्म ग़जनीकान्त थियेटर्स में अच्छा कारोबार कर पायी थी| इस फिल्म के सेट पर जब दोनों मिले तो उन्हें इस बात का पता नहीं था कि वो कभी परदे पर निभाने वाले किरदार को इतना सीरियसली लेंगे| दोनों अब रियल लाइफ में भी शादी करने का फैसला कर चुके हैं|

यहां देखिये आज टीवी की खास खबरें-

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।