शबाना आजमी ने जावेद अख्तर का ये राज खोला, इस फिल्म को लेकर जावेद ने खाना खाने से किया था इंकार

नेटफ्लिक्स ने हाल ही में अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की फिल्म 'चोक्ड: पैसा बोलता है' (Choked: Paisa Bolta Hai) के रिलीज से पहले बॉलीवुड के कुछ सितारों के साथ एक प्रीमियर किया।

जावेद अख्तर और शबाना आज़मी की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

नेटफ्लिक्स ने हाल ही में अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की फिल्म ‘चोक्ड: पैसा बोलता है’ (Choked: Paisa Bolta Hai) के रिलीज से पहले बॉलीवुड के कुछ सितारों के साथ एक प्रीमियर किया। जिसमें जोया अख्तर, विशाल भारद्वाज, अनिल कपूर, विक्की कौशल, फरहान अख्तर, तापसी पन्नू, शबाना आजमी (Shabana Azmi) और जावेद अख्तर (Javed Akhtar) जैसे बड़े सितारे शामिल हुए। इस फिल्म को लेकर शबाना आज़मी ने एक बड़ा खुलासा किया है।

शबाना आज़मी ने बताया कि जावेद अख्तर फिल्म में इतना मशगूल गए कि उन्होंने खाना खाने से भी मना कर दिया था। जावेद फिल्म को खत्म करना चाहते थे। इसके साथ ही शबाना आजमी ने अनुराग कश्यप के अभिनय की तारीफ करते हुए कहा चोक्ड में अनुराग कश्यप ने बहुत ही शानदार काम किया है।

प्रीमियम में शबाना आजमी ने अपने पति जावेद अख्तर के बारे में बात करते हुए कहा कि “फिल्म के दौरान एक रुकावट थी, लेकिन जावेद खाना खाने के लिए भी तैयार नहीं हुए, वह फिल्म को पूरा खत्मकरके ही उठना चाहते थे। आज की दुनिया मे अनुराग ने ऐसा काम किया है, जो उसे पसंद है और उस पर उन्होंने किसी तरह का कोई भी समझौता नहीं किया है।

इसी के साथ ही जावेद अख्तर ने फिल्म को लेकर कहा “फिल्म देखते समय आप ऐसे उदाहरण देखते हैं, जिनसे आप जुड़ सकते हैं। रोशन एक शानदार एक्टर हैं।” बता दें फिल्म ‘चोक्ड: पैसा बोलता है’ (Choked: Paisa Bolta Hai) में एक आम महिला के संघर्ष की कहानी है, जो अपने काम और घर में संतुलन बनाए रखती है। फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है।

सोनू सूद ने किया प्रवासी मजूदरों को अलर्ट, पुलिस से शिकायत करने की दी सलाह, जानिए क्या माजरा?

हिंदी रश की ताजा वीडियो यहाँ देखें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.