दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी नहीं जाएंगे बॉलीवुड स्टार्स, संजय लीला भंसाली का प्लान भी कैंसिल!

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी को लेकर एक के बाद एक चौंकाने वाली बात सुनने को मिल रही है। इटली में कोई भी बॉलीवुड स्टार नजर नहीं आएंगे...

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी (Deepika Padukone Ranveer Singh wedding) को लेकर एक के बाद एक चौंकाने वाली बात सुनने को मिल रही है। इससे पहले सुनने को मिला था कि दीपवीर की शादी में बॉलीवुड के चार सदस्य शामिल होने वाले हैं। इसमें शाहरुख खान, फराह खान, संजय लीला भंसाली, आदित्य चोपड़ा का नाम शामिल था। फिलहाल खबर आ रही है कि इटली में शादी के दौरान कोई भी बॉलीवुड स्टार नजर नहीं आएंगे।

इटली के कोमो लेक पर शादी प्राइवेट ढंग से होगी। इस शादी में बहुत ही करीब के 40 मेहमान शामिल होंगे। इस लिस्ट में कोई भी बॉलीवुड स्टार दिखाई नहीं देगा। ऐसे में हो सकता है कि फिल्मी दुनिया के कुछ खास दोस्त नाराज हो जाएं। खैर ये बात तो 14 और 15 नवंबर को ही स्पष्ट हो पाएगी।

हालही में शाहरुख खान ने दीपवीर की शादी को लेकर एक बयान दिया था इसमें उन्होंने कहा था, ‘ मैं सच में थोड़ा इमोशनल हो जाउंगा जब वो दोनों शादी करेंगे। मैं दीपिका के गले लगना चाहता हूं। मैं उससे कहूंगा कि वो खुश रहें। मेरा प्यार दीपिका और रणवीर को। जब वो बुलाएंगे तब हम मिलकर इस खुशी का जश्न मनाएंगे।’

विला को पर्यटकों के लिए पूरे एक हफ्ते के लिए बंद कर दिया गया है। शादी के चलते विला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी में किसी भी तरह की सुरक्षा में चूक ना हो इसके लिए विला में सुरक्षा स्क्रीनिंग तीन स्तर पर रखीं गई है। दीपिका और रणवीर का संगीत समारोह आज से शुरू हो गया है। इसमें हर्षदीप कौर और अन्य संगीतकार पहुंच गए हैं।

 

रिसेप्शन में तीन हजार मेहमान
शादी के बाद 30 नवंबर और 01 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन रखा गया है जिसमें केवल प्रोफेशनल लोग आएंगे। दो दिन तक ग्रांड हयात में जश्न का माहौल चलेगा। इस पार्टी में करीब तीन हजार से ज्यादा मेहमान शिरकत करेंगे। इसके अलावा दीपिका पादुकोण के होम टाउन बेंगलुरु में भी दो दिन (28 व 29 नवंबर) तक रिसेप्शन चलेगा। ये पार्टी केवल स्कूल व कॉलेज फ्रेंड के लिए है। चलिए इसी बहाने हम दीपिका के बचपन के दोस्तों को देख पाएंगे। मतलब चार दिनों तक भारत में दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी के रिसेप्शन की पार्टी चलेगी।

कुछ यूं दी शादी की खबर
दीपिका ने शादी का कार्ड शेयर कर लिखा है, ‘हमारे परिवार के आशीर्वाद से हमारी शादी 14 और 15 नवंबर को तय हो गई है। इतने सालों में आपने हमें जो प्यार दिया है, उसके लिए हम आपके आभारी हैं और हमारे शुरू होने वाले प्रेम, दोस्ती और विश्वास के इस खूबसूरत सफर के लिए हम आपके आशीर्वाद की कामना करते हैं। बहुत सारा प्यार, दीपिका और रणवीर।’ जैसी ही दीपिका ने इसे शेयर किया फैंस तो मुबारकबाद देने के लिए उमड़ पड़े। फैंस के मैसेज पढ़कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे किस तरह से इस कंफर्म डेट के लिए बेताब थे। वैसे दीपिका व रणवीर की बेताबी भी साफ दिख रही है।

इटली रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए दीपवीर, देखिए वीडियो…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।