OMG! शाहिद कपूर ने कबीर सिंह के लिए हॉस्टल के लड़कों से मांगे उधार के कपड़े

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) जल्द ही कबीर सिंह (Kabir Singh) के किरदार को बड़े परदे पर निभाते हुए नज़र आने वाले हैं, अब उनके इस किरदार के बारे में एक दिलचस्प बात पता चली है| यहां पढ़ें ये मज़ेदार किस्सा

शाहिद कपूर (हिंदीरश)

पिछले महीने, हमें शाहिद कपूर-स्टारर कबीर सिंह (Kabir Singh) का पहला लुक देखने को मिला था| इसके बाद निर्माताओं ने टीज़र रिलीज़ किया और आते ही शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म की ये झलक इंटरनेट पर वायरल हो गयी| शाहिद कपूर (Shahid Kapoor Films) अपने किरदार में धांसू लग रहे हैं| उनके लुक के बारे में सभी लोग चर्चा कर रहे हैं| चाहे वह उनका लंबे बाल और ओवरसाइज्ड दाढ़ी वाला डरावना लुक हो या हाथों में शराब की बोतल पकड़े उनका एंग्री अवतार| इस रोल में ऑडिएंस को शाहिद कपूर (Shahid Kapoor Photos) बहुत ही पसंद आ रहे हैं|

शाहिद (Shahid Kapoor Instagram) के बारे में एक बात सभी को पता है कि वो कोई किरदार हाथ में लेने से पहले कड़ी मेहनत करने कार्टर हैं| ऐसे ही उन्होंने कबीर सिंह (Kabir Singh Film) को भी प्रामाणिक बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है| डीएनए में छपी एक रिपोर्ट की मानें तो शाहिद कपूर ने अपने किरदार में जानें के लिए दिल्ली में कॉलेज जाने वाले छात्रों के साथ बहुत समय बिताया। यहां तक कि वो इस तैयारी में इतने घुस गए कि उनसे कपड़े तक उधार मांगे| यानी कि आप कबीर सिंह में शाहिद कपूर के कई कपड़े देखेंगे वो दिल्ली के एक कॉलेज के छात्रों की अलमारी के हैं।

एक सोर्स ने इस बात का खुलासा किया, “शाहिद ने दिल्ली के एक कॉलेज से कई छात्रों से बात की और जब से लुक बताया गया तबसे वो स्टूडेंट्स की अलमारी से ही कपड़े पहनना चाहते थे ताकि ये पूरी तरह से रियल लगे| शाहिद कपूर आगामी संदीप वांगा की फिल्म में एक आकांक्षी डॉक्टर की भूमिका निभाने जा रहे हैं| तमिल फिल्म में विजय देवरकोंडा और शालिनी पांडे ने मुख्य भूमिका निभाया था| इस फिल्म का नाम अर्जुन रेड्डी था|

तेलुगु भाषा की फ़िल्म एक बड़ी हिट हो गई तो अब बॉलीवुड में कबीर सिंह नाम से बनायी जा रही है|

यहां देखिये पूरा इंटरव्यू-

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।