शाहीद कपूर के कैंसर की खबर पर परिवार वालों का टूटा सब्र! दे दिया ये बड़ा बयान

शाहीद कपूर के कैंसर की खबर (Shahid Kapoor Cancer) दो-तीन दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। इस खबर ने इरफान खान और सोनाली बेंद्रे की याद ताजा कर दी है। इस खबर के सामने आते ही शहीद के परिवार और उनकी टीम के होश उड़ गए।

शाहीद कपूर के कैंसर की खबर (Shahid Kapoor Cancer) दो-तीन दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। इस खबर ने इरफान खान (Irrfan Khan) और सोनाली बेंद्रे (Snali Bendre) की याद ताजा कर दी है। यही वजह है कि लोगों को भरोसा भी हो रहा है। इस खबर के सामने आते ही शाहीद कपूर (Shahid Kapoor) के परिवार और उनकी टीम के होश उड़ गए। उनका तो कहना है कि इसकी खबर तक नहीं है। तो वहीं, इस खबर को लेकर शाहीद कपूर खुद ही हसंते नजर आए। वाकई में इसकी सच्चाई जानकर आपको भी अफसोस नहीं हंसी आएगी और थोड़ा गुस्सा भी।

शाहीद कपूर के कैंसर की बात सामने आते ही एबीपी न्यूज ने उनके परिवार से बात किया। इस पर उनके परिवार ने कहा, ‘लोग कुछ भी कैसे लिख सकते हैं? आखिर इस खबर का आधार क्या है? इस तरह की अफवाहें फैलाने को किस तरह जायज ठहराया जा सकता है?’ अब इस तरह के सवाल से साफ समझा जा सकता है कि इस फेक न्यूज के कारण स्टार्स कितने परेशान होते हैं। इतना ही नहीं परिवार-रिश्तेदार के लोग भी हैरानी में पड़ जाते हैं। वैसे इतना समझ लिजिए कि शाहीद कपूर बिल्कुल ठीक ठाक हैं।

वैसे शाहीद कपूर के पेट की कैंसर की खबर को लेकर इनकी मैनेजर आकांक्षा ने भी बताया है कि ये पूरी गलत खबर है। शाहीद कपूर को हंसी इसलिए आ गई कि लोग किस तरह उनके बारे में गलत-सलत न्यूज फैला रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद एक पल के लिए सबके चेहरे सूख गए थे। इस खबर ने वाकई में सनसनी फैला दी थी। फिलहाल इनके फैंस के लिए तो खुशखबरी है कि उनके शाहीद एकदम सही हैं। अभी हाल ही में लता मंगेशकर को लेकर भी एक फेक न्यूज चली थी। उनके रिटायरमेंट की बात कही जा रही थी लेकिन लताजी ने बाद में इस बात पर सफाई दी और उसे झूठा करार दिया था।

यहां देखिए शाहीद कपूर का एक वीडियो…

 

यहां देखिए शाहीद की तस्वीरें…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.