शाहिद कपूर ने खरीदी इतनी महंगी बाइक, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

शाहिद कपूर ने हाल ही में अपनी नई बाइक की फोटो शेयर की है। उनके इस पोस्ट को अभी तक 8 लाख लाइक्स मिल चुके हैं। बाइक की कीमत जानकर आपको यकीन नहीं होगा। इसके अलावा भी इस एक्टर की पास और भी कई बाइक्स हैं।

शाहिद कपूर (फोटो:इंस्टाग्राम)

हर स्टार की हमारी तरह ही लाइफ में किसी खास चीज से काफी लगाव होता है। दूसरे शब्दों में कहें तो उन्हें भी किसी एक चीज को लेकर काफी क्रेज होता है। ठीक इसी तरह बॉलीवुड के एक्टर शाहिद कपूर हैं। उन्हें बाइक से काफी प्यार है। उन्हें बाइक लवर कहना गलत नहीं होगा। इसका उन्होंने हाल ही में सबूत भी दिया है एक महंगी बाइक खरीद कर।

जी हां, कुछ वक्त पहले ही शाहिद ने काफी महंगी बाइक खरीदी है। इस बाइक की फोटो भी शेयर की। उनके इस पोस्ट को काफी शेयर और लाइकस मिल रहे हैं। लेकिन इन सबमें सबसे अहम बात जो है वो है इस बाइक की कीमत। इसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। तो आईए जानते हैं इस बाइक की कीमत और इसे लेकर शाहिद का क्या कहना है।

जानिए शाहिद कपूर की इस बाइक के बारे में
शाहिद कपूर ने बीएमडब्लू आर 1250 जीएस एडवेंचर बाइक खरीदी है। इस बात की जानकारी शाहिद ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी। शाहिद ने अपनी नई बाइक की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘स्माइल करने के 1250 कारण है।’ इस फोटो को फैंस लगातार लाइक और शेयर कर रहे हैं। इसे अब तक 10 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। अपनी नई बाइक के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। शाहिद ने जो बाइक खरीदी है उसकी कीमत है 18 लाख 25 हजार।

इसके अलावा भी हैं शाहिद के पास और भी बाइक
वैसे इस बाइक के अलावा शाहिद कपूर के पास डूकाती स्क्रैम्बलर 1200, हार्ले डेविडसन फैटबॉय और यमाहा एमटी 01 जैसी बाइक्स भी हैं। जिनकी फोटोज वो अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं।

इस फिल्म में नजर आएंगे शाहिद कपूर

इनकी अगली फिल्म है ‘कबीर सिंह’। शाहिद इस वक्त ‘कबीर सिंह’ फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में शाहिद के साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को संदीप वांगा डायरेक्ट कर रहे हैं। ‘कबीर सिंह’ तेलुगू फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ का हिंदी रीमेक है।

वीडियो में देखिए टीवी दुनिया की लेटेस्ट खबरें…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।