कबीर सिंह ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड, शाहिद कपूर ने इस मामले में आमिर खान और रणबीर कपूर को पछाड़ा

कबीर सिंह (Kabir Singh Box Office Collection) ने इस साल की सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए लगभग 260 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। फिल्म लगातार चौथे हफ्ते भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। फिल्म ने दंगल और संजू का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

कबीर सिंह के सीन में शाहिद कपूर। (फोटो- इंस्टाग्राम)

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह को ऑडियंस से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म के कटेंट और तमाम विवादों को को देखते हुए इसके डायरेक्टर संदीप वांगा ने बयान भी दिए। कबीर सिंह (Kabir Singh Box Office Collection) ने इस साल की सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए लगभग 260 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। फिल्म लगातार चौथे हफ्ते भी सिनेमाघरों में बनी हुई है।

कबीर सिंह ने इसी के साथ कई सारे अचीवमेंट भी हासिल कर लिए हैं। फिल्म ने चौथे हफ्ते में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की संजू और आमिर खान की दंगल की, तो दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर काफी सक्सेस पा चुकी फिल्म को पछाड़ दिया। शाहिद कपूर स्टारर कबीर सिंह ने तीसरे हफ्ते में उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक (Uri: The Surgical Strike) और बाहुबली जैसी फिल्मों को रिकॉर्ड तोड़ दिया इन दोनों ने तीसरे हफ्ते में 18.94 करोड़ और 18.30 करोड़ रूपए का बिजनेस किया था, जबकि कबीर सिंह ने तीसरे हफ्ते में 43.40 करोड़ का बिजनेस किया था।

ऐसी रही है कबीर सिंह की कमाई

आपको बता दें कि कबीर सिंह ने अपने पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया था। फिल्म ने पहले हफ्ते में 134.42 करोड़ रुपए, दूसरे हफ्ते में 78.78 करोड़ रुपए, तीसरे हफ्ते में 36.40 करोड़ और चौथे हफ्ते में 10.34 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। इस तरह फिल्म ने 4 हफ्तों में कुल 259.94 करोड़ रुपए का बिजने कर लिया है।

शाहिद कपूर ने जताया आभार

हाल ही में, शाहिद कपूर ने फिल्म को इतना प्यार देने के लिए देने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा,’आपका प्यार इतना जबरदस्त है कि शब्द हमेशा कम पड़ेंगे। फिल्म और कबीर सिंह को समझने और उसे पूरे दिल से प्यार करने के लिए धन्यवाद। हम सभी अलग-अलग हैं। और हम सभी को अपनी कमजोरियों को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। अच्छा बनना चाहिए। समझदार होना चाहिए। दयालु होना चाहिए।’

दीपिका पादुकोण-ऋतिक रोशन की जोड़ी जल्द आएगी नजर

यहां देखिए कबीर सिंह ने रोकी फिल्म सुपर 30 की कमाई…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।