Shahrukh Khan B’day: स्टार बनने की नहीं थी चाह, इस एक्ट्रेस ने SRK को बॉलीवुड में दिलाई एंट्री

शाहरुख खान ने सोशल मीडिया में अपने जन्मदिन की कुछ तस्वीरें शेयर की है। इसमें वो गौरी खान को केक खिला रहे हैं। इसके साथ ही मन्नत के बाहर...

बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। शाहरुख खान ने सोशल मीडिया में अपने जन्मदिन की कुछ तस्वीरें शेयर की है। इसमें वो गौरी खान को केक खिला रहे हैं। इसके साथ ही मन्नत के बाहर आधी रात को उनके फैंस का हूजूम उमड़ा। शाहरुख ने आधी रात को उनसे मुलाकात की।

चलिए शाहरुख के जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं उनकी जिंदगी के कुछ अनकहें पहलू…

शाहरुख खान आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं।

2 नवंबर 1965 में शाहरुख खान का जन्म हुआ था।

शाहरुख का करियर टीवी से शुरू हुआ था।

वर्ष 1988 में उन्होंने फौजी सीरियल से टीवी चैनल में डेब्यू किया था।

शाहरुख ने सर्कस, इडियट, उम्मीद वाघले की दुनिया जैसे टीवी सीरियल में काम किया था।

शाहरुख खान हेमा मालिनी की मदद से बॉलीवुड में एंट्री लेकर ‘दिल आशना है’ फिल्म में काम किया।

शाहरुख की डेब्यू फिल्म दिवाना 1992 में रिलीज हुई। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।

शाहरुख खान ने बाजीगर और डर में निगेटिव किरदार निभाया। डर फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड्स में बेस्ट विलेन रोल का अवार्ड मिला।

शाहरुख को स्कूल के दिनों में मेल ट्रेन बुलाते थे, ऐसा इसलिए क्योंकि वो बहुत अच्छे रनर थे कई सारी रेस जीत चुके थे।

आज शाहरुख खान भले ही बहुत बड़े स्टार है लेकिन शाहरुख की पहली पसंद एक्टर बनान नहीं थी।

शाहरुख हॉकी प्लेयर बनना चाहते थे। उन्होंने खुद ये बात एक इन्टरव्यू में बताई थी।

गौरी खान ही शाहरुख का पहला क्रश हैं।

जब शाहरुख ने गौरी को देखा था तब वो 18 साल के थे और वो सिर्फ 14 साल की।

शाहरुख और गौरी ने इसके बाद शादी कर ली। कहा जाता है कि दोनों की तीन बार शादी हुई है।

पहले कोर्ट मैरिज, फिर मुस्लिम रीति-रिवाज और हिंदू धर्म के मुताबिक इनकी शादी हुई है।

हिंदी रश डॉट कॉम की पूरी टीम की तरफ से शाहरुख खान के जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।