Shahrukh Khan के बॉलीवुड में हुए 30 साल, इन फिल्मों ने बनाया बादशाह !

बॉलीवुड के खानों में से एक खान शाहरुख खान (Shahrukh Khan) जिनको बॉलीवुड का बादशाह कहा जाता हैं। शाहरुख (Shahrukh Khan) ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी। खुद को इंडस्ट्री में साबित किया। और आज तमाम दर्शको के दिलों पर राज करते हैं। शाहरुख (Shahrukh Khan) का बॉलीवुड का यह सफर आज 30 साल का हो गया हैं।

शाहरुख (Shahrukh Khan) ने अपना पहला कदम टीवी जगत में डीडी नेशनल के शो ‘फौजी’ जो कि साल 1989 में काफी देखा जाने वाला शो था। उसके बाद शाहरुख (Shahrukh Khan) ने बॉलीवुड में ऋषि कपूर साहब के साथ पहली फिल्म ‘दीवाना’ से अपने करियर कि शुरुआत की। अपने करियर में शाहरुख (Shahrukh Khan) ने कई हिट फिल्में दी। जिससे आज भी लोग शौक से देखते हैं। वही आज हम आपको बताएँगे शाहरुख की सबसे बेस्ट फिल्मो के बारे में:

वीर-ज़ारा

इस फिल्म में शाहरुख (Shahrukh Khan) के साथ प्रीति जिंटा नजर आई थी। इस फिल्म को लोगो ने खूब पसंद किया हैं। इस फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है कि इसमें दो देशो का प्यार होता हैं। फिल्म में भारत और पाकिस्तान के जोड़ो बीच की मोहब्बत दिखाई गई हैं। जिससे मिलना थोड़ा मुश्किल होता हैं। मगर अंत में प्रेमी जोड़ा मिलता हैं।

डर

फिल्म में सनी देओल, जूही चावला के साथ शाहरुख (Shahrukh Khan) नजर आये थे। यह एक डार्क स्टाकर ड्रामा फिल्म थी पूरी। इस फिल्म में प्यार जुन्नुन दर का मिश्रण है। इस फिल्म को काफी युवा वर्ग ने पसंद किया था।

कभी हां कभी ना

रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘कभी हां कभी ना’। इस फिल्म में शाहरुख (Shahrukh Khan) के साथ सुचित्रा कृष्णमूर्ति नजर आई थी। इस फिल्म को भी युवा वर्ग ने खूब पसंद किया। इस फिल्म ने उतना अच्छा प्रदर्शन तो नहीं किया मगर लोगो को शाहरुख की एक्टिंग पसंद आई।

देवदास

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म ‘देवदास’ एवरग्रीन फिल्मो में से एक बन गई हैं। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय और शाहरुख खान साथ नजर आये थे। इस फिल्म की कहानी ने लोगो के दिलों को छू दिया हैं। इस फिल्म को आज भी लोग शौक से देखते है। इस फिल्म के सभी किरदार ने अपनी शदर भूमिका निभाई हैं। इस फिल्म के गानों ने भी खूब धमाल मचाया।

बाजीगर

फिल्म बाजीगर एक रिवेंज ड्रामा फिल्म है। इसमें शाहरुख (Shahrukh Khan) का नेगेटिव किरदार लोगो ने खूब पसंद किया। यह फिल्म प्यार, धोखा और बदले की भावना से भरी फिल्म है। इस फिल्म में शाहरुख के साथ शिल्पा शेट्टी और काजोल मुख्य भूमिका में नजर आई थी। इस फिल्म के गानों ने भी खूब धमाल मचाया।

कल हो ना हो

रोमांटिक फिल्म ‘कल हो ना हो’ में शाहरुख (Shahrukh Khan) के साथ प्रिटी जिंटा सोनाली बिंद्रे, शैफ अली खान जैसे स्टार नजर आये थे। इस फिल्म का गण ‘कल हो ना हो’ खूब हिट हुआ। यह फिल्म प्यार, लड़ाई और प्रेसेंस को दर्शाती फिल्म हैं।


दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

इस फिल्म ने तो उस समय में सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था। फिल्म में शाहरुख और काजोल मुख्य भूमिका में नजर आये थे। सरल प्रेम कहानी और पारिवारिक सम्मान के साथ अपने प्यार को लोगो तक लेन का शानदार मिश्रण फिल्म है। फिल्म के डायलाग और गानों उस समय खूब चर्चा में रहे। लोगो ने इस फिल्म को खूब पसंद किया।

Ranveer Vs Bear Grylls: Deepika Padukone के लिए जंगल पहुंचे Ranveer Singh, लाएंगे कभी न मरने वाला फूल

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें: 

Shikha Trivedi :हम उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले से हैं. मौजूदा समय में करीब पांच साल से पत्रकारिता जगत में खुद के काम को बेहतर बनाने की कोशिश जारी है. वर्तमान में मनोरंजन जगत से नवीनतम समाचारों और रुझानों को कवर करने के लिए काम कर रहे हैं, साथ ही खुद के काम और बॉलीवुड की दुनिया से काफी लगाव सा है. हमारी संस्था हिंदीरश ने हमारे काम की सराहना की है, इसलिए हम और बेहतर करने की लगन में हैं. फिलहाल उत्तर प्रदेश के होने के कारण थोड़ा बहुत राजनितिक जगत से भी लगाव है.