Happy Wedding Anniversary: शाहरुख खान और गौरी खान की अनसुनी प्रेम कहानी

शाहरुख खान की शादी को 25 अक्टूबर यानी आज से पूरे 27 साल हो गए। किंग खान और गौरी खान अपनी शादी की सालगिरह का जश्न मना रहे हैं...

सभी के दिलों पर राज करने वाले शाहरुख खान (ShahRukh Khan) की शादी को 25 अक्टूबर यानी आज से पूरे 27 साल हो गए। किंग खान और गौरी खान (Gauri Khan) अपनी शादी की सालगिरह का जश्न मना रहे हैं। इस कपल ने एक दूसरे का हर वक्त साथ दिया चाहे सुख हो या दुख। ये आज के वक्त में बॉलीवुड के सबसे हॉट और हैपिनिंग कपल हैं।

शाहरुख खान और गौरी खान  की लव स्टोरी के 20 अनसुने किस्से…

1- शाहरुख और गौरी की शादी 25 अक्टूबर 1991 में हुई थी। ये कपल अपनी 27वीं सालगिरह मना रहा है।

2-  शाहरुख खान  असल जिंदगी में अपनी पत्नी गौरी खान के दिवाने हैं।

3- शाहरुख खान ने पहली बार 1984 में दिल्ली के पंचशील क्लब में पार्टी में गौरी को देखा था।

4- उस वक्त शाहरुख खान 18 साल के थे और गौरी की उम्र 14 साल थी।

5- शाहरुख खान उस हर पार्टी में जरूर नजर आते, जहां गौरी जाती थीं।

6- ‘गोरी तेरा गांव बड़ा प्यारा’…शाहरुख ये गाना गौरी के लिए गाया करते थे।

7- शाहरुख अपने एक रिश्तेदार की मदद से गौरी को फोन किया करते थे।

8- गौरी ने अपने पैरेंट्स को शाहरुख खान का नाम अभिनव बताया था।

9- शाहरुख मुस्लिम और गौरी पंजाबी हिंदू परिवार से संबंध रखती हैं।

10- शाहरुख और गौरी का रोमांस 5 साल तक चला। इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला कर लिया।

11- शाहरुख और गौरी का धर्म अलग होने की वजह से घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं थे।

12- इसी बीच दोनों के रिश्ते बिगड़ने लगे। अक्सर झगड़ा भी होने लगा।

13- गौरी को लेकर शाहरुख पजेसिव हो गए थे। गौरी का किसी से बात करना उन्हें पसंद नहीं था।

14- यहां तक कि यदि गौरी कभी अपने बाल खोल लेती, तो उन्हें गुस्सा आ जाता था।

15- इन सब बातों से परेशान हो कर गौरी मुंबई चली गईं।

16- इतना ही नहीं गौरी ने शाहरुख से ब्रेकअप करने के बारे में सोचना शुरू कर दिया।

17- अपनी लेडी लव के लिए दीवाने शाहरुख उन्हें खोजते मुंबई पहुंच गए और उन्हें वापस मना लिया।

18- शाहरुख और गौरी ने इसके बाद शादी कर ली। कहा जाता है कि दोनों की तीन बार शादी हुई है।

19- पहले कोर्ट मैरिज, फिर मुस्लिम रीति-रिवाज और हिंदू धर्म के मुताबिक इनकी शादी हुई है।
20- मैरिज एनिवर्सरी पर शाहरुख और गौरी खान को हार्दिक शुभकामनाएं।

वीडियो में देखिए शाहरुख के बेटे का एटीट्यूड…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।