शशि कपूर ने लम्बी बीमारी के बाद ली अंतिम सांस, निधन 

शशि कपूर अब नहीं रहे 

शशि कपूर अब नहीं रहे 

भारतीय अभिनेता शशि कपूर अब नहीं रहे| उन्होंने आज अपनी अंतिम सांस ली है| इस बारे में मोहित मारवाह ने ट्वीट किया| यहाँ देखिये वो ट्वीट-

साल २०११ में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया था| इसके अलावा २०१५ में उनको २०१४ के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया| वो अपने पिता पृथ्वीराज कपूर और बड़े भाई राजकपूर के बाद यह सम्मान पाने वाले कपूर परिवार के तीसरे सदस्य बन गये थे।

शशि कपूर का असली नाम बलबीर राज कपूर था। इनका जन्म जाने माने एक्टर पृथ्वीराज कपूर के घर पर हुआ| शशि कपूर ने भी अपने परिवार की परंपरा को बढ़ाते हुए सिने  स्टार ही बने| शशि कपूर ने काफी समय पहले ही फ़िल्मो में कम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने कई धार्मिक फ़िल्मो में काम किया| शशि के बड़े भाई राजकपूर ने उन्हें बॉलीवुड में ‘आग’ (१९४८) और ‘आवारा’ (१९५१) में रोल करने को दिया|
शशि कपूर को उनकी फिल्मों शर्मीली, प्रेम कहानी, जब जब फूल खिले , दीवार जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है|
श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।