बेटे Siddhant Kapoor की गिरफ्तारी पर Shakti Kapoor ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात …

एवरग्रीन एक्टर शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) इन दिनों मुश्किलों में हैं। इसका कारण कोई और नहीं उनका खुद का बेटा सिद्धांत कपूर (Siddhant Kapoor) हैं। एक्टर शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) के बेटे एक्टर सिद्धांत कपूर (Siddhant Kapoor) को ड्रग मामले में बेंगलुरु में हिरासत में लिया गया हैं। जानकारी के अनुसार, सिद्धांत कपूर (Siddhant Kapoor) को बेंगलुरु के एक होटल में रेव पार्टी के दौरान नशीला पदार्थ लेने के आरोप में बेंगलुरु में गिरफ्तार किया गया है। वही इस रेव पार्टी के दौरान छह और लोगो को गिरफ्तार किया गया हैं। हालांकि आगे इस मामले में बाकी अपडेट आना बाकी हैं। वही इस बीच अभिनेता सिद्धांत कपूर (Siddhant Kapoor) के पिता शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) काफी परेशान नजर आये। बेटे के हिरासत पर शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) का बयान भी सामने आया हैं।

शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) ने कहा :

बता दें, शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि, उन्होंने अपने बेटे को एक अच्छा इंसान बनाया। उन्होंने कहा, ‘सिद्धांत बहुत अच्छा इंसान हैं, मैं उनके घर बसाने का इंतजार कर रहा हूं। मैं अपने बच्चों को बताता रहता हूं कि स्टारडम एक लत है। इसलिए यह हमेशा आपके नियंत्रण में रहना चाहिए। मैंने अभिनेताओं की 5 पीढ़ियां देखी हैं। मैंने अभिनेताओं को सुपरस्टार बनते देखा है और तब भी जब वे अंधेरे में होते हैं। मेरा सबसे अच्छा दोस्त अब इस फिल्म उद्योग का हिस्सा नहीं है। उन्होंने सोचा कि वह भगवान है, जबकि हम कुछ भी नहीं हैं।’

ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आई :

हालांकि शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) की बड़ी मुश्किल यह हैं की और सिद्धांत (Siddhant Kapoor) की मेडिकल रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। दरअसल बेंगलुरु पुलिस ने रविवार रात एक फाइव स्टार होटल में छापा मारा था। जहां हाई प्रोफाइल ड्रग्स पार्टी चल रही थी। इस दौरान बेंगलुरु पुलिस ने छापा मारा और इस पार्टी में मौजूद 35 लोगों के ब्लड सैंपल लिया गया, जिनमें से 6 लोगों का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आया है। जिसमें सिद्धांत कपूर (Siddhant Kapoor) का ड्रग टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। इस बात की जानकारी पुलिस कमिश्नर डॉ. भीमाशंकर एस गुलेद ने दी हैं।

 

Virat Kohli और Anushka Sharma लौटे अपने देश, दोनों इस लुक में आये नजर !

 

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:

 

Shikha Trivedi :हम उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले से हैं. मौजूदा समय में करीब पांच साल से पत्रकारिता जगत में खुद के काम को बेहतर बनाने की कोशिश जारी है. वर्तमान में मनोरंजन जगत से नवीनतम समाचारों और रुझानों को कवर करने के लिए काम कर रहे हैं, साथ ही खुद के काम और बॉलीवुड की दुनिया से काफी लगाव सा है. हमारी संस्था हिंदीरश ने हमारे काम की सराहना की है, इसलिए हम और बेहतर करने की लगन में हैं. फिलहाल उत्तर प्रदेश के होने के कारण थोड़ा बहुत राजनितिक जगत से भी लगाव है.