दीपवीर की शादी में कुछ इस तरह से तैयार हुई दीपिका पादुकोण की स्टाइलिस्ट, देखें तस्वीर

दीपिका पादुकोण की स्टाइलिस्ट शैलेना नाथानी दीपवीर की शादी में ऐसी लग रही हैं...

कोंकणी रीति-रिवाजों के अनुसार शादी करके दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह अब पूरी तरह से एक दूसरे के हो गए हैं। वहीं, ऐसा कहा जा रहा है कि दीपिका-रणवीर की तरफ से गुरुवार यानी आज शाम 6 बजे शादी से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की जाएंगी। जोकि सही में खूबसूरत होने वाली हैं। इसके साथ ही दीपिका पादुकोण की स्टाइलिस्ट शैलेना नाथानी भी दीपवीर की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आईं। उन्होंने अपनी एक इंस्टा स्टोरी भी दीपिका-रणवीर की शादी में शामिल होने के दौरान शेयर की।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई शैलेना नाथानी की स्टोरी में वह काफी खूबसूरत नजर आ रहीं हैं। इंस्टा स्टोरी में साफ देखा जा सकता है कि कैसे शैलेना नाथानी दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी में तैयार हुई थीं। उनकी स्टोरी में दिखाई दे रहा है कि उन्होंने रेड कलर की लिपस्टिक और बिंदी लगाई हुई हैं। साथ ही बालों को पीछे की तरफ बांधे हुए है शायद शैलेना ने बालों में जुड़ा बनाया हुआ है।

वहीं, इसके अलावा दीपिका पादुकोण की स्टाइलिस्ट शैलेना नाथानी ने कानों में लंबे – लंबे इयररिंग्स पहने हुए है जोकि गोल्डन और व्हाइट कलर की है। शैलेना ने हाथों में कंगन भी पहने हुए हैं जिनका कलर भी गोल्डन है। शादी में यदि शैलेना ऐसी खूबसूरत नजर आ रही हैं तो दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह कैसे नजर आने वाले हैं इस चीज को जानने के लिए उनके फैंस के साथ-साथ हम भी बेताब हो रहे हैं।

दरअसल दीपवीर की शादी ने में सिक्योरिटी लेवल काफी हाई रखा गया था। विला के आसपास तीन लेयर की सुरक्षा तैनात की गई थी। साथ ही किसी को भी फोटो लेने की इजाजत नहीं दी गई थी। ऐसे में उनके फैंस उनकी तस्वीर का बेसबरी के साथ इंतजार कर रहे हैं। इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने तो दीपवीर की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया। जिसमें उन्होंने दीपवीर की शादी की तस्वीरों को इंतजार करने का मैसेज शो किया। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर दोनों की शादी के खूब चर्चा हो रहे हैं।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।