Shammi Kapoor Death Anniversary: ऋषि कपूर ने शम्मी कपूर को किया याद, जानिए उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ अनसुने बातें

भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रहे शम्मी कपूर (Shammi Kapoor Death Anniversary) की पुण्यतिथि है। उनकी 8वीं पुण्यतिथि पर उनके भतीजे और एक्टर ऋषि कपूर ने उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी। शम्मी कपूर को भारत का एल्विस प्रेसले कहा जाता था।

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर शम्मी कपूर की 8वीं पुण्यतिथि आज। (फोटोः ट्वविटर)

भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रहे शम्मी कपूर की पुण्यतिथि (Shammi Kapoor Death Anniversary)है। आज ही के दिन साल 2011 में उनका निधन हुआ था। उनके गुर्दों ने काम करना बंद कर दिया था। शम्मी कपूर पृथ्वीराज कपूर के दूसरे बेटे थे। उनके दो भाई और थे। उन्होंने साल 1953 से बॉलीवुड में फिल्म जीवन ज्योति से डेब्यू किया और तुमसा नहीं देखा, जंगली, प्रोफेसर, चाइना टाउन और सच्चाई सहित कई सुपरहिट फिल्में दीं। शम्मी कपूर ने फिल्मों में हीरो के किरदार की परिभाषा को ही बदल दिया था। उनकी 8वीं पुण्यतिथि पर उनके भतीजे और एक्टर ऋषि कपूर ने उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी।

ऋषि कपूर (Rishi Kapoor Disease) ने इन दिनों न्यूयॉर्क में और अपने कैंसर के ईलाज के बाद डॉक्टर की निगरानी में हैं। उन्होंने शम्मी कपूर को याद करते हुए लिखा, ‘शम्मी कपूर को याद कर रहा हूं। वह 14 अगस्त 2011 को हमें छोड़ कर चले गए। उनके जैसा कोई और स्टार नहीं है।’ इसके साथ उन्होंने शम्मी कपूर की एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की। शम्मी कपूर की 8वीं पुण्यतिथि पर हम आपको बता रहे हैं, उनकी लाइफ से जुड़े कुछ अनसुने बातें-

यहां देखिए ऋषि कपूर का ट्वीट-

  • शम्मी कपूर को भारत का एल्विस प्रेसले कहा जाता था। उनका असली नाम शमशेर राज कपूर था। शम्मी कपूर के पापा पृथ्वीराज कपूर फेमस एक्टर और डायरेक्टर थे लेकिन उन्होंने शम्मी कपूर को लॉन्च नहीं कियाय़
  • शम्मी कपूर ने अपने करियर की शुरुआत अपने पापा के पृथ्वी थियेटर में जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर शुरू की, जिसके लिए उन्हें 50 रुपए महीना सैलरी दी जाती थी।
  • शम्मी कपूर की पहली पत्नी गीता बाली से मुलाकात साल 1955 में आई फिल्म रंगीन रातें के सेट पर हुई। इसके चार महीने बाद ही दोनों ने शादी कर ली।
  • शम्मी कपूर को इतनी जल्दी शादी करने की सलाह जॉनी वाकर ने दी थी। जॉनी वाकर की सलाह के बाद उन्होंने हरी वालिया को बुलाया। उस दिन काफी लेट होने लगा तो दोनों ने सुबह 4.30 बजे मंदिर में शादी कर ली। हरी वालिया उनकी शादी के गवाह बने थे।
  • शम्मी कपूर और गीता बाली की लव लाइफ अच्छी चल रही थी। दोनों का एक बेटा आदित्य राज कपूर और एक बेटी कंचन कपूर थी। लेकिन साल 1965 के जनवरी में गीता बाली को चेचक हो गया, जिसकी वजह से 21 जनवरी 1965 को उनका निधन हो गया। गीता बाली के निधन से शम्मी कपूर को गहरा सदमा लगा और वह डिप्रेशन में चले गए।
  • चार साल बाद, शम्मी कपूर ने नीला देवी से शादी की। नीला देवी भावनगर के शाही परिवार से थी। हालांकि शम्मी कपूर ने एक शर्त रखी की वह कभी बच्चे पैदा नहीं करेंगे।
  • आपको जानकर हैरानी होगी की शम्मी कपूर इंटरनेट यूजर कम्युनिटी ऑफ इंडिया के फाउंडर और चेयरमैन थे। उन्होंने एथिकल हैकर एसोसिएश की सेटिंग करने के लिए बहुत कोशिश भी की थी।

जानिए ऋषि कपूर और नीतू कपूर के पोस्ट पर आलिया भट्ट ने क्या रिएक्शन दिया…

वीडियो में देखिए क्यों रिपोर्टर पर भड़के ऋषि कपूर…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।