डेब्यू फिल्म के रिलीज से पहले शनाया कपूर ने खरीदी गाड़ी! इतनी है कीमत

बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) अपने बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही फैंस की फेवरेट बन चुकी हैं। शनाया कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर अपने सुपर सिजलिंग स्टाइल में फोटोज शेयर करती रहती हैं। इसी बीच अपनी डेब्यू फिल्म के रिलीज से पहले ही शनाया ने अब अपने लिए एक लग्जरी कार भी खरीद ली है।

शनाया कपूर (फोटो: सोशल मीडिया)

जी हां, शनाया कपूर ने अपने लिए ब्रांड न्यू Audi Q7 कार खरीदी है। नई लग्जरी गाड़ी संग शनाया की फोटोज सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रही हैं। Audi Mumbai West ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शनाया और उनके पैरेंट्स संग कई फोटोज साझा की हैं। फोटोज में आप शनाया को उनकी लग्जरी Audi Q7 गाड़ी संग पोज देते हुए देख सकते हैं।

शनाया कपूर की नई कार की कीमत 80 लाख रुपये बताई जा रही है। फोटो में आप देख सकते हैं कि नई कार खरीदकर शनाया कपूर बेहद खुश और सुपर एक्साइटेड हैं। शनाया के चेहरे पर दिख रही मुस्कान से ही आप उनकी हैप्पीनेस का अंदाजा लगा सकते हैं।

शनाया कपूर इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू की प्रिपरेशन में व्यस्त हैं। शनाया को जल्द ही करण जौहर की फिल्म में देखा जा सकता है। एक्ट्रेस फिल्म ‘बेधड़क’ से अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। फिल्म ‘बेधड़क’ में शनाया कपूर के साथ गुरफतेह और लक्ष्य भी नजर आएँगे। फिल्म का निर्देशन शशांक खैतान कर रहे हैं।

Dolly D Cruze Died: एक्ट्रेस डॉली डी क्रूज की हुई सड़क दुर्घटना में मौत, 26 की उम्र में तोड़ा दम

टीवी और बॉलीवुड की अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.