बिहार में बोले शाहरुख खान- लोकल ट्रेन में किसी ने जड़ा थप्पड़, इसके बाद यूं बदल गई मेरी जिंदगी

किंग खान अपनी फिल्म प्रमोशन के बाद अब पटना में स्पॉट किए गए। इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई किस्से साझा किए। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि मुंबई आने के बाद उनको सफलता कैसे मिली थी।

शाहरुख खान टॉक शो के दौरान कुछ इस अंदाज में नजर आए।

बॉलीवुड के किंग खान अपनी फिल्म प्रमोशन के बाद अब पटना में स्पॉट किए गए। इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई किस्से साझा किए। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि मुंबई आने के बाद उनको सफलता कैसे मिली थी। शाहरुख खान दैनिक भास्कर पटना उत्सव सेलेब्रिटी टॉक शो का हिस्सा बनें। इस कार्यक्रम उनके साथ भोजपुरी एक्टर रवि किशन भी मौजूद दें।

शाहरुख खान ने इस कार्यक्रम में अपने संघर्ष की कहानी को सुनाते हुए बताया कि जब वो मुंबई में आएं थे। तब उनको किसी ने मुंबई लोकल पर थप्पड़ मारा था। बस उसी के बाद से ही वो सफलता की सीढ़िया चढ़ते हुए चले गए। वहीं उन्होंने ये भी बताया कि हेमा मालिनी उन्हें उनकी लंबी नाक के कारण उनको फिल्म में साइन किया था। इसी के साथ उन्होंने अपनी फिल्म के कई डायलॉग लोगों को सुनाया। इस दौरान मंच पर रवि किशन भी मौजूद थे। जिन्होंने गमछा पहनाकर शाहरुख खान का स्वागत किया।

शाहरुख को देखने के लिए पटना के लोग इतने उतावले थे कि उनकी सुरक्षा के लिए कड़े इंतेजाम किए गए। एयरपोर्ट से बापू सभागार तक 53 अधिकारियों को तैनात किया गया था। इसके अलावा दो एसपी, एक एएसपी, आधा दर्जन डीएसपी, तीन दर्जन पलिस कर्मी, इसके साथ ही तकरीबन 500 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। शाहरुख खान का टॉक शो बापू सभागार में था। जहां लोगों की भीड़ देखकर शाहरुख ने सबको शुक्रिया कहा। कहा कि पटना ने जितना प्यार दिया। जी करता है कि यहीं रह जाऊं।

देखिए शाहरुख खान और रवि किशन की ये तस्वीरें…

बताते चलें कि हालंही में शाहरुख खान की फिल्म जीरो सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। जोकि अभी तक कुछ ज्यादा कमाई नहीं कर पाईं हैं। दिन पर दिन फिल्म की कमाई गिरती जा रही है। अभी तक शाहरुख खान की फिल्म जीरों ने कुल कमाई 81.32 करोड़ की है। शाहरुख की फिल्म ‘जीरो’ की कमाई में लगातार गिरावट को देखने हुए यह कहा जा सकता है कि फिल्म को पहले सप्ताह में 100 करोड़ कलेक्शन कर पाना मुश्किल हो सकता है।

देखिए शाहरुख खान का ये वीडियो…

देखिए शाहरुख खान की ये तस्वीरें…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।