अक्षय कुमार सहित इन बॉलीवुड सितारों ने शीला दीक्षित के निधन पर जताया शोक, याद दिलाए पूर्व सीएम के ये काम

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित (Sheila Dixit Death) के अचानक हुए निधन से पूरा देश आहत है। तमाम राजनीतिक पार्टियों और उनके नेताओं ने दिवंगत नेता के निधन पर दुख व्यक्त किया है। बॉलीवुड कई सितारों ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर दुख जताया है।

  |     |     |     |   Updated 
अक्षय कुमार सहित इन बॉलीवुड सितारों ने शीला दीक्षित के निधन पर जताया शोक, याद दिलाए पूर्व सीएम के ये काम
अक्षय कुमार और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित।

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित (Sheila Dixit Passed Away) के अचानक हुए निधन से पूरा देश आहत है। तमाम राजनीतिक पार्टियों और उनके नेताओं ने दिवंगत नेता के निधन पर दुख व्यक्त किया है। इन नेताओं के अलावा आम नागरिक भी शीला दीक्षित के निधन पर शोक जता रही हैं और उनके परिवार के प्रति भी संवेदनाएं व्यक्त कर रही हैं। बॉलीवुड कई सितारों ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की सीनियर लीडर के निधन पर दुख जताया है।

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar On Sheila Dixit Death)) ने सोशल मीडिया पर शीक्षा दीक्षित की निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा,’शीला दीक्षित के निधन के बारे में जानकर बहुत ही दुख हुआ। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान दिल्ली में काफी बदलाव किए। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।’

यहां देखिए अक्षय कुमार का ट्वीट

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने लिखा,’शीला दीक्षित का निधन दिल्ली में रहने वाले लोगों को पर्सनल लॉस की तरह महसूस होगा। मेरे स्कूल और कॉलेज के दिनों में दिल्ली की हरियाली 300 प्रतिशत बढ़ी, उनकी वजह से। वह बहुती बड़ी नेता थीं। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे। परिवार के प्रति संवेदनाएं। वह सबता ख्याल रखने वाली नेता थी। उनके लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं हैं।’

यहां देखिए  ऋचा चड्ढा का ट्वीट-

कांग्रेस के टिकट पर पहली बार लोकसभा चुनाव 2019 लड़ने वाली एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने लिखा,’ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दें। शीला दीक्षित आपको हमेशा अपनी शक्ति, दृढ़ संकल्प और दयालु पर्सनेलिटी के लिए याद किया जाएगा, जिसने कई चीजों के साथ दिल्ली को और भी खूबसूरत बनाया। ओम शांति।’

यहां देखिए उर्मिला मातोंडकर का ट्वीट-

एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने लिखा ट्वीट कर लिखा,’सम्मान और प्रार्थना। उनके परिवार के प्रति संवेदना। वे एक सम्मानित और काबिले तारीफ मुख्यमंत्री थीं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान दिल्ली में एक सकारात्मक बदलाव किया। आपकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।’

यहां देखिए रवीना टंडन सहित अन्य बॉलीवुज सितारों के ट्वीट-

 

 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053

Leave a Reply