पार्टी में अचानक हुआ EX-GIRLFFRIEND शिल्पा शेट्टी से अक्षय कुमार का आमना-सामना फिर…

अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी का आमना सामना हुआ तो हुआ कुछ ऐसा

अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी का आमना सामना हुआ तो हुआ कुछ ऐसा

90 के दशक में एक्टर अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी का प्यार बहुत ही चर्चित विषय रहा था| दोनों का प्यार परवान चढ़ा था| लेकिन उसके बाद दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया| तबसे दोनों एक दुसरे को नज़रंदाज़ करते हुए ही नज़र आते थे| लेकिन अब ख़बरों की बात माने तो अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी एक ही अवार्ड फंक्शन में पहुँच गए थे लेकिन फिर जो हुआ वो चौकानें वाला था| दरअसल जब इस अवार्ड फंक्शन में जब दोनों एक दुसरे के आमने-सामने नज़र आये तो उन्होंने एक दुसरे को नज़रंदाज़ नहीं किया बल्कि एक पास आये और गले लगाया|

दरअसल अक्षय कुमार शो की पहली लाइन में बैठ कर सोनाक्षी सिन्हा से बात कर रहे थे जिसके बाद शिल्पा शेट्टी की इंट्री हुई| अक्षय कुमार ने खड़े होकर शिल्पा शेट्टी को गले लगाया और बात किया| वहां मौजूद लोगों की बात मानें तो दोनों ही सितारों के लिए ये काफी अच्छा मौका था|

अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन का ट्रेलर आ चूका है और ये उस विषय पर बात कर रहा है जो हमारे समाज में सभी कहने से हिचकते हैं| ट्रेलर की शुरुआत होती हैं जहाँ अक्षय कुमार खुद ही एक पैड पहनते हैं| जिसके बाद ये ट्रेलर देखना और मजेदार हो जाता है|अक्षय कुमार ट्रेलर में एक ऐसे सुपरहीरो बनकर उभरे हैं जो हमने सोचा नहीं था लेकिन इसकी जरुरत हमें जरुर थी| ट्रेलर में अक्षय कुमार ने अपनी बहन को पैड गिफ्ट किया है| हालाँकि उसकी बहन नाराज़ हो जाती है| फिल्म में अक्षय के अलावा राधिका आप्टे उनकी पत्नी के रूप में नज़र आ रही हैं| वहीँ सोनम कपूर की भी एक झलक देखने को मिली| अक्षय कुमार इस फिल्म में जिस तरह से एक्टिंग करते दिखे हैं वो लोगों को जरुर पसंद आएगी|

वहीँ बात करें शिल्पा शेट्टी की तो उन्होंने खाने की रेसिपी पर एक बुक निकाली है|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।