शिल्पा शेट्टी ने मछली के साथ की ऐसी हरकत, सुननी पड़ी लोगों की ये बातें

शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया ऐसा पोस्ट होना पड़ा ट्रोल

  |     |     |     |   Updated 
शिल्पा शेट्टी ने मछली के साथ की ऐसी हरकत, सुननी पड़ी लोगों की ये बातें
शिल्पा शेट्टी हुई ट्रोल ये रही सबसे बड़ी वजह

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी फिलहाल अपने परिवार के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाने गयी हुई है। शिल्पा अपने इस हॉलिडे से जुडी कई तसवीरें शेयर करती रहती हैं लेकिन अभी हाल में ही उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है कि इसकी वजह से वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गयी हैं|

शिल्पा अपने परिवार के साथ मस्ती करती हुई नज़र आ रही थी लेकिन उनके एक पोस्ट की वजह से वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गयी है| शिल्पा शेट्टी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो एक याच पर नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उन्होंने अपने हाथ में एक बड़ी मछली ली हुई है| जैसे ही शिल्पा उसे हाथ में लेती हैं पानी से बाहर होने की वजह से यह मछली बिना पानी के फड़फड़ाने लगती है जिसके बाद शिल्पा उसे पानी में छोड़ने को कहती है| यहाँ देखिये शिल्पा शेट्टी का ये वीडियो-

जैसे ही शिल्पा ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया ये देखते ही देखते ये वायरल हो गया| लेकिन शिल्पा शेट्टी की मछली के साथ इस हरकत को देखकर यूजर्स ने उन्हें बहुत ही ट्रोल किया| यही नहीं बल्कि लोगों ने उन्हें ऐसा करने के लिए खूब-खरी खोटी सुना दी| जिसके बाद उन्हें खुद माफी माँगनी पड़ी थी|

आपको बता दें शिल्पा शेट्टी अपने सोशल मीडिया पर बहुत ही एक्टिव रहती हैं| हर दिन वो कोई न कोई वीडियो शेयर करती रहती हैं| यही नहीं बल्कि वो खाने को लेकर भी काफी शौक़ीन हैं| शिल्पा शेट्टी हर रविवार को अपने इन्स्टा पर अपने चिट मिल का विडियो शेयर करती है|

शिल्पा शेट्टी अपने सेहत का भी ख्याल उतना ही रखती हैं| शिल्पा शेट्टी ने फिटनेस के ऊपर कई किताबें भी पब्लिश की हैं| शिल्पा शेट्टी टीवी शो सुपर डांसर को बहुत दिनों से जज कर रही थी| हालाँकि उनका आने वाला प्रोजेक्ट अभी तक सामने नहीं आया है|

वेल शिल्पा के इस वीडियो पर आप क्या कहेंगे? नीचे कमेंट्स में बताये|

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags:

Leave a Reply