बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया अपना वीडियो, जब डर के मारे चीख पड़ीं अभिनेत्री

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) इस समय परिवार के साथ लंदन में छुट्टियां मना रही हैं। एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह डर के मारे जोर से चीख पड़ीं।

शिल्पा शेट्टी इस समय परिवार के साथ लंदन में हैं। (फोटो- इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ इस समय लंदन में छुट्टियां मना रही हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वालीं एक्ट्रेस वहां की तस्वीरें और वीडियो लगातार अपने फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। शिल्पा ने बीते बुधवार एक वीडियो शेयर किया, जिसमें डर के मारे वह जोर से चीख पड़ीं।

शिल्पा शेट्टी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह बहुत सारी बत्तखों से घिरी हैं और उन्हें ब्रेड खिला रही हैं। शिल्पा के हाथ में ब्रेड देखकर बत्तखें उनकी ओर बढ़ने लगती हैं और फिर अचानक वह डर के मारे चीखते हुए ब्रेड छोड़कर वहां से निकल जाती हैं।

शिल्पा शेट्टी ने यह वीडियो शेयर किया है…

शिल्पा शेट्टी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘ये मेरे पीछे थीं या फिर ब्रेड के। ठीक है उनकी चोंच काफी नुकीली थी (उतनी भी नुकीली नहीं)। वही कर रही थी जो हर गर्मी के मौसम में मैं अपने बेटे के साथ करती हूं। बत्तखों को खाना खिलाना।’

बताते चलें कि शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Movies) जल्द फिल्मी दुनिया में एक बार फिर वापसी की तैयारी कर रही हैं। फिलहाल उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की है। शिल्पा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बड़े पर्दे पर कमबैक में उनके पति राज कुंद्रा उन्हें पूरा सपोर्ट कर रहे हैं। हाल ही में रियलिटी शो सुपर डांसर्स-चैप्टर 3 खत्म हुआ है। शिल्पा इस शो की जज थीं। उनके अलावा कोरियोग्राफर गीता कपूर और फिल्ममेकर अनुराग बसु भी शो को जज कर रहे थे।

Yoga Day: शिल्पा शेट्टी ही नहीं, ये एक्ट्रेस भी करती हैं योगा, आलिया भट्ट को पसंद है ये वाला योगासन

यहां देखिए शिल्पा शेट्टी से जुड़ा हुआ वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।