SHOCKING : बॉयफ्रेंड निक जॉन से शादी रचाने जा रही हैं प्रियंका चोपड़ा, ऐसे हुआ खुलासा

प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ी सलमान खान की भारत, निक जोनस के साथ करेंगी शादी ?

प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ी सलमान खान की भारत, निक जोनस के साथ करेंगी शादी ?

बॉलीवुड में एक बार फिरसे स्टार्स के शादी की ख़बरों ने पकड़ा है जोर। विराट- अनुष्का और सोनम- आनंद की शादी के बाद अब बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा शादी के बंधन में बंधेगी। फिल्मी गलियारों में अटलके लगायी जा रही है कि, प्रियंका चोपड़ा अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ ऐसी साल शादी कर सकती है। वहीं इस बात की पुष्टि फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफ़र ने अपने सोशल मिडिया हैंडल पर की है। अली अब्बास जफर ने ट्वीट कर लिखा- ”हां, प्रियंका चोपड़ा अब ‘भारत’ का हिस्सा नहीं हैं। उनके ऐसा करने की वजह काफी स्पेशल है। प्रियंका ने हमें अपना फैसला बहुत कम समय में बताया है और हम उनके लिए काफी खुश हैं। ‘टीम भारत’ प्रियंका चोपड़ा को बहुत सारा प्यार और उनके लिए खुशियों की दुआ करते हैं।

बता दे कि, इस ट्वीट में अली अब्बास ज़फर ने प्रियंका चोपड़ा का फैसला तो बता दिया। साथ ही निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के बारे में कुछ ऐसा भी लिखा ” she told us in the Nick of time about her decision and we are very happy for her ” ऐसे में खबरे यह भी आ रही है कि, प्रियंका ने ‘भारत’ इसलिए निक जोनस से शादी के चलते छोड़ दी है। जबकि प्रियंका अपने विदेशी बॉयफ्रेंड निक के साथ ऐसी साल के अंत तक शादी के बंधन में बंधेंगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह बदलाव गुरुवार को हुआ।

वहीं हाल ही में प्रियंका चोपड़ा उंगली में एक बड़े डायमंड की रिंग पहनें नज़र आईं थी, जिसके बाद कयास लगाए जाने शुरू हो गए कि प्रियंका ने निक से सगाई कर ली है। एयरपोर्ट पर नज़र आईं प्रियंका को जैसे ही लगा कि कैमरों की नज़र उनकी रिंग पर है, तो उन्होंने उसे छिपाने की कोशिशें शुरू कर दीं थीं।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा का नाम ग्रैमी और गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड के नॉमिनेटिड सिंगर और एक्टर निक जोनस के साथ काफी दिनों से जोड़ा जा रहा है। वहीं आए दिन ये दोनों कई जगहों पर एक साथ स्पॉट होते रहते हैं। इनके बीज के अफेयर के चर्चे अब आम आम हैं। निक से प्रियंका की पहली मुलाकात टीवी सीरिज ‘क्वांटिको’ के सेट पर एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। वहीं कहा जाता है कि निक प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। निक 25 के और प्रियंका 35 साल की हैं।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.