श्रद्धा कपूर ने आशिकी 2 से नहीं, इस फिल्म से किया था डेब्यू, जानिए लता मंगेश्कर के साथ क्या है उनका रिश्ता

बॉलीवुड के मशहूर विलेन की बेटी और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का आज 32 साल की हो गई हैं। यहां हम आपको बताएंगे श्रद्धा कपूर की पहली फिल्म कौन सी थी? उन्होंने किस बड़े स्टार के साथ बॉलीवुड में कदम रखा और उन्हें गाने और डांस इतना टैलेंट कहां से मिला?

पद्ममिनी कोल्हापुरे, श्रद्धा कपूर और लता मंगेशकर।

बॉलीवुड के मशहूर विलेन की बेटी और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का आज 32 साल की हो गई हैं। श्रद्धा कपूर की गिनती आज बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्रियों में होती है। श्रद्धा कपूर एक्टिंग के अलावा डांसिंग और सिंगिंग भी बहुत अच्छे से करती हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर फिल्म साहो का दूसरा टीजर भी रिलीज किया गया। इस टीजर में फिल्म के कुछ सीन और फिल्म मेकिंग के शॉट्स दिखाए गए हैं। इसमें श्रद्धा कपूर को बर्थडे विश भी किया गया है। खैर! यहां हम आपको बताएंगे श्रद्धा कपूर की पहली फिल्म कौन सी थी? उन्होंने किस बड़े स्टार के साथ बॉलीवुड में कदम रखा और उन्हें गाने और डांस इतना टैलेंट कहां से मिला?

फिल्म ‘तीन पत्ती’ से किया डेब्यू

एक छोटी रिसर्च के मुताबिक श्रद्धा कपूर की पहली फिल्म ‘आशिकी 2’ मानी गई। हमने कई लोगों से पूछा कि श्रद्धा कपूर की पहली फिल्म कौन-सी थी? अधिकत्तर लोगों ने इसका जवाब दिया, आशिकी 2। हालांकि ये फिल्म श्रद्धा कपूर की पहली हिट फिल्म थी। इस फिल्म में उन्होंने सॉन्ग भी गाए थे। आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर ने 2010 में आई फिल्म ‘तीन पत्ती’ से बॉलीवुड में कदम रखा। पहली फिल्म में उन्होंने अमिताभ बच्चन, आर माधवन और बेन किंगसले जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया। हालांकि यह फिल्म सफल नहीं हो पाई। लेकिन श्रद्धा कपूर की एक्टिंग को फिल्म क्रिटीक ने काफी सराहा।

आशिकी 2 से मिली पहचान
इसके बाद श्रद्धा कपूर ने 2011 में आई फिल्म ‘लव का द एंड’ में लीड रोल में दिखीं। लेकिन यह फिल्म भी सफल नहीं हो सकी। लेकिन 2013 में आई फिल्म ‘आशिकी 2’ में उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोह मनवाया। इस फिल्म से ही उनको पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा उन्होंने ‘एक विलेन’, ‘हैदर’, ‘एबीसीडी 2’, ‘बागी’, ‘हाफ गर्ल फ्रेंड’, ‘स्त्री’ और ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ जैसी हिट फिल्में दी। श्रद्धा कपूर के पापा को आप लोग जानते ही हैं।

पद्ममनी कोल्हापुरे से है ये रिश्ता
शक्ति कपूर एक पंजाबी हैं और उनकी मां शिवांगी कोल्हापुरे एक मराठी हैं। श्रद्धा कपूर के नाना पंधारीनाथ कोल्हापुरे एक क्लासिकल सिंगर थे। उनकी मौसी यानि मां कि बहन पद्मनी कोल्हापुरे और तेजस्वनी कोल्हापुरे बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस थीं। पद्मनी कोल्हापुरे ने प्रदीप शर्मा से शादी की जबकि तेजस्वनी कोल्हापुरे ने डायरेक्टर- प्रोड्यूसर पंकज सारस्वत से शादी की। वहीं शिवांगी कोल्हापुरे को शक्ति कपूर ने एक फिल्म के दौरान प्यार हुआ और दोनों शादी ने शादी कर ली। हालांकि शिवांगी कोल्हापुरे के माता-पिता अलग धर्म की होने की वजह से इस शादी से इंकार किया, बावजूद दोनों ने 1982 में कोर्ट मैरिज की। उस समय शिवांगी कोल्हापुरे मात्र 18 साल की थी।

लता मंगेशकर की पोती

श्रद्धा कपूर के दादा यानि शक्ति कपूर के पिता लता मंगेशकर के कजिन थे। इस रिश्ते के हिसाब से लता मंगेशकर श्रद्धा कपूर की दादी लगती हैं। इस रिश्ते के चलते दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग दिखाई देती है। श्रद्धा कपूर ने अपनी सिंगिंग के टिप्स भी दादी लता मंगेशकर ली है।

यहां देखिए हिंदीरश का लेटेस्ट वीडियो…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।