श्रद्धा कपूर बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ के साथ इस दिन कर सकती हैं शादी, मां शिवांगी कपूर कर रही हैं मैरिज प्लानिंग

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और मशहूर फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ (Shraddha Kapoor Raohan Shreshtha Relationship) दोनों पिछले दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब कहा जा रहा है कि दोनों अगले साल यानी 2020 में शादी कर सकते हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर। (फोटोः मानव/विरल)

जबसे खबरें आईं है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor Relationship) और फेमस फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ रिलेशनशिप में है, तबसे अफवाह दोनों की शादी की अफवाहें चल रही हैं। खबर है कि दोनों पिछले दो साल एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब कहा जा रहा है कि दोनों अगले साल यानी 2020 में शादी कर सकते हैं। हालांकि श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कभी कुछ नहीं कहा, जबकि उनके पापा शक्ति कपूर ने रिपोर्ट को खारिज किया।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, कहा जा रहा है कि श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ (Shraddha Kapoor Raohan Shreshtha Relationship)अगले साल शादी कर सकते हैं और दोनों ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। न्यूज पोर्टल के मुताबिक श्रद्धा कपूर की मां शिवांगी कपूर शादी के लिए कई सारे आइडिया लगा रही हैं। इस दौरान श्रद्धा कपूर के पास स्ट्रीट डांसर 3 डी, बागी 3 और कई फिल्मों में वह बिजी रहने वाली हैं।

शक्ति कपूर ने कहा अगले 2 साल तक बहुत बिजी है श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर कई एक्ट्रेस की तरह शादीशुदा होने के बाद भी फिल्में करेंगी। इससे पहले शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) ने बेटी के रिलेशनशिप की खबरों को अफवाह बताया था। उन्होंने एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में इन खबरों को खारिज किया था। उन्होंने कहा था कि श्रद्धा कपूर अगले 4-5 साल तक शादी नहीं करेंगी। उनके पास बहुत काम है और वह अपने प्रोजेक्ट पर फोकस होकर काम करना चाहती हैं। अगले दो साल के लिए वह बहुत बिजी है।

रोहन श्रेष्ठ ने कहा श्रद्धा कपूर के बारे में कहा ये

इससे पहले रोहन श्रेष्ठ (Rohan Shreshtha) ने श्रद्धा कपूर के बारे में कहा था कि वह दोनों पिछले 9 सालों से काफी क्लोज हैं, लेकिन वह उन्हें डेट नहीं कर रहे हैं। हम अक्सर पार्टी में मिलते हैं और तुरंत ही अलग हो जाते हैं। वह काफी क्यूट हैं और सिर्फ अच्छी दोस्त हैं।

श्रद्धा कपूर जैसी बेदाग त्वचा-खूबसूरती चाहिए, तो इन 5 तरीकों से करें मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल

वीडियो में देखिए किस तरह कैमरे से नजरें बचाती पार्टी से निकली श्रद्धा कपूर…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।