Photos: शक्ति-श्रद्धा कपूर ने धूमधाम से किया गणपति विसर्जन, ट्रेडिशनल ड्रेस में दिखा एक्ट्रेस का खूबसूरत अंदाज

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और एक्टर शक्ति कपूर ने अपने घर आए गणपति बप्पा (Ganesh Chaturthi 2019) को स्थापित रखने के डेढ़ दिन बाद विसर्जन कर दिया है। इस दौरान पूरी कपूर फैमिली भी मौजूद रहीं।

श्रद्धा कपूर और शक्ति कपूर अपने परिवार के साथ गणपति विसर्जन के लिए जाते हुए। (फोटोः पिंकविला)

देश भर में गणेशोत्सव का जश्न मनाया जा रहा है। 11 दिन लंबे चलने वाले गणपति पूजा (Ganpati Pooja) का माहौल खुशी से भरा हुआ है। कई लोगों ने अपने घर लाए गणपति को डेढ़ दिन स्थापित करने के बाद विसर्जन करना शुरू कर चुके हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और एक्टर शक्ति कपूर ने अपने घर आए गणपति बप्पा को स्थापित रखने के डेढ़ दिन बाद विसर्जन कर दिया है। इस दौरान पूरी कपूर फैमिली भी मौजूद रही। मुंबई में गणपति पूजा का खास माहौल रहता है। महाराष्ट्र में गणेशोत्सव का जश्न पूरे देश के मुकाबले कई ज्यादा होता है। इसका असर बॉलीवुड सेलेब्स पर भी रहता है।

गणपति विसर्जन के दौरान श्रद्धा कपूर, शक्ति कपूर और उनका पूरा परिवार उनके घर बाहर विसर्ज (Ganesh Chaturthi 2019) न की तैयारी करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान कपूर फैमिली काफी खुश लग रही थी। सबके चेहरे पर स्माइल दिख रही थी। श्रद्धा कपूर फोटो खिंचवाने में बिजी दिखाई दीं। उन्होंने येलो कलर का ड्रेस पहना हुआ था, जिसमें वह बेहद प्यारी और खूबसूरत दिख रही हैं। उन्होंने सिंपल सा मेकअप किया हुआ था। भगवान गणेश के विसर्जन के दौरान वह गणपति बप्पा का जयकारा लगा रहा था।

गणपति विसर्जन के दौरान बारिश हो रही थी, जिसकी वजह से सभी ने हाथ में छतरी पकड़े हुए थे। श्रद्धा कपूर  (Shraddha Kapoor) ने एक दिन पहले ही गणपति के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वह कुछ बच्चों और तेजु कोल्हापुरे के साथ हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने कहा कि वह पिछले कई सालों से लेकर अब तक इको फ्रेंडली गणपति को स्थापित कर रही हैं।

बात करें श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की, तो वह हाल ही में रिलीज हुई फिल्म साहो (Saaho Box Office Colletion) में लीड किरदार निभाते हुए नजर आई। इस फिल्म में उनके अपॉजिट साउथ के सुपरस्टार प्रभास हैं। फिल्म को रिव्यू के हिसाब से अच्छा रिस्पांस नहीं मिला, लेकिन कमाई के मामले में ये काफी आगे चल रही है। श्रद्धा कपूर की अगली फिल्म छिछोरे  (Chhichore Movie ) है, जो इस शुक्रवार को रिलीज होगी। फिल्म में उनके अपॉजिट सुशांत सिंह राजपूत हैं।

वरुण धवन के बाद अब श्रद्धा कपूर शूटिंग के दौरान हुईं घायल, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द…

वीडियो में देखिए किस तरह कैमरे से नजरें बचाती पार्टी से निकलीं श्रद्धा कपूर…

 

 

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।