काम के बीच में अनिल कपूर को सरप्राइज देने पहुंचे रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी भी आए नजर

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सिंबा की शूटिंग में व्यस्त हैं। अपने इसी बिजी शेड्यूल के चलते रणवीर सिंह अचानक अनिल कपूर से मिलने जा पहुंचे। अनिल कपूर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। उस तस्वीर में रोहित शेट्टी भी नजर आ रहे हैं।

रणवीर सिंह अचानक अनिल कपूर से मिलने जा पहुंचे।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सिंबा की शूटिंग में व्यस्त हैं। अपने इसी बिजी शेड्यूल के चलते रणवीर सिंह अचानक अनिल कपूर से मिलने जा पहुंचे। अनिल कपूर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। उस तस्वीर में रोहित शेट्टी भी नजर आ रहे हैं। अनिल कपूर नेटफ्लिक्स की आगामी ओरिजनल सीरीज ‘सिलेक्शन डे’ के बारे में साक्षात्कार दे रहे थे, तभी इस बीच अपनी फिल्म के प्रमोशन से समय निकालकर रणवीर सिंह अनिल कपूर से मिलने जा पहुंचे। अनिल कपूर और रणवीर सिंह का करीबी रिश्ता है।

दोनों सितारों ने ‘सिलेक्शन डे’ पर चर्चा करने के लिए साथ में समय बिताया। यह दो भाइयों की कहानी है, जिनकी किस्मत में क्रिकेट की दुनिया का चमकता सितारा बनना लिखा होता है। निर्देशक रोहित शेट्टी जिन्होंने रणवीर की आगामी फिल्म ‘सिंबा’ का निर्देशन किया है, वह भी इस मुलाकात का हिस्सा बने। यह सीरीज अरविंद अडिगा के उपन्यास ‘सिलेक्शन डे’ पर आधारित है। क्रिकेट के इर्द-गिर्द घूमती सीरीज में महेश मांजरेकर, रत्ना पाठक शाह, राजेश तैलंग, शिव पंडित, करणवीर मल्होत्रा, अक्षय ओबेरॉय और पाखी गुप्ता भी हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने सीरीज के युवा सितारों यश ढोल्ये और मोहम्मद समद से बात की। सीरीज 28 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगा।

अनिक कपूर ने शेयर किया था ये पोस्ट…

बताते चलें कि रणवीर सिंह और सोनम कपूर की जोड़ी कभी पर्दे पर दिखाई नहीं दी है। इसकी एक वजह ये भी हो सकती है कि ये दोनों स्टार्स आपस में रिश्तेदार है। दरअसल  बहुत कम लोग जानते हैं कि सोनम कपूर और रणवीर सिंह रिश्ते में कजिन हैं। रणवीर सिंह के दादा की बहन सोनम कपूर की नानी हैं। इसके चलते रणवीर सोनम और उनकी बहन रिया के भाई लगते हैं। रणवीर सिंह अनिल कपूर के फेवरेट हैं। वेल रणवीर सिंह का ये सरप्राइज आपको कैसा लगा हमें नीचें कमेंट्स करके जरूर बताएं।

 देखिए रणवीर सिंह का ये वीडियो…

देखिए रणवीर सिंह की अन्य तस्वीरें…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।