Simmba box office collection Day 7: सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है ‘सिंबा’, ये है अब तक की कुल कमाई

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म सिंबा बॉक्स ऑफिस (Office Collection) पर धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म की कमाई में आए दिन दुगना मुनाफा देखने को मिल रहा है। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं और अब तक ये 139.03 की कमाई कर चुकी है।

अब तक फिल्म 139.03 की कमाई कर चुकी है

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म सिंबा बॉक्स ऑफिस (Office Collection) पर धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म की कमाई में आए दिन दुगना मुनाफा देखने को मिल रहा है। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं और अब तक ये 139.03 की कमाई कर चुकी है। फिल्म ने रिलीज होते ही अपना जलवा बिखेरना शुरू कर दिया था। पहले ही दिन रणवीर और सारा की इस फिल्म ने 20.72 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म रिलीज के 5वें दिन ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थी।

इसी के चलते ये फिल्म इस साल की पहली फिल्म बन गई है जिसने 100 करोड़ का पड़ाव पार किया है। रणवीर सिंह के करियर की ये पहली फिल्म के जिसने ओपनिंग डे ही 20.72 करोड़ कमाए हो। इससे पहले रणवीर की पद्मावत ने 19 करोड़ रूपये पहले दिन कमाए थे। तरण आदर्श के मुताबिक ये फिल्म सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अपना जलवा बिखेर रही है। इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस में सिंबा ने अब तक 55 करोड़ की धुंआधार कमाई कर ली है।

बताते चलें कि ‘सिंबा’ (Simmba) की कहानी एक भ्रष्ट पुलिस अफसर संग्राम भालेराव उर्फ ‘सिंबा’ की कहानी है। उसका मकसद वर्दी की आड़ में सिर्फ पैसा कमाना है। फिल्म में जिसे वह छोटी बहन मानता है उसके साथ हुए यौन शोषण और उसकी मौत उसे झकझोर देती है। सिंबा जिन लोगों के टुकड़ों पर पल रहा होता है वही लोग उसकी मुंहबोली बहन से रेप और उसकी मौत के जिम्मेदार होते हैं। फिर शुरू होती है एक भाई के बदले की कहानी जिसे नाम दिया गया है ‘सिंबा’ (Simmba)।

गौरतलब है कि इन दिनो रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ हनीमून मनाने गए हुए हैं। रणवीर सिंह अपनी फिल्म सिंबा के चलते शादी के बाद हनीमून में गए। फिल्म रिलीज के बाद रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण के साथ तकरीबन शादी के डेढ़ महीने बाद छुट्टियां मनाने गए हुए हैं। बहरहाल फिल्म सिंबा में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान को लोग पसंद कर रहे हैं।

देखिए फिल्म का ट्रेलर…

देखिए रणवीर सिंह के इंस्टा पोस्ट…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।