Simmba Box Office Collection Day 8: दिन दूनी रात चौगुनी कमाई कर रही ‘सिंबा’, इतना है अब तक का कुल कलेक्शन

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ सारा अली खान (Sara ali khan) की कमेष्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। इसी के चलते फिल्म बॉक्स ऑफिस में दिन दूनी रात चौगुनी कमाई कर रही है। रणवीर सिंह की फिल्म रिलीज हुए आठ दिन हो गए हैं।

फिल्म ने तकरीबन 150.81 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है।

रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म सिनेमा बॉक्स ऑफिस (Box Office Collection) पर कमाल कर रही है। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ सारा अली खान (Sara ali khan) की कमेष्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। इसी के चलते फिल्म बॉक्स ऑफिस में दिन दूनी रात चौगुनी कमाई कर रही है। रणवीर सिंह की फिल्म रिलीज हुए आठ दिन हो गए हैं। और पहले ही हफ्ते में इस फिल्म ने तकरीबन 150.81 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है। फिल्म की कमाई देखकर ये कह सकते हैं कि जल्द ही बॉक्स ऑफिस में ये 200 करोड़ का आकड़ा पार कर देगी।

फिल्म की कमाई में आए दिन दुगना मुनाफा देखने को मिल रहा है। फिल्म ने सिनेमाघरों में 7 दिन में 139.03 की कमाई की थी। फिल्म ने रिलीज होते ही अपना जलवा बिखेरना शुरू कर दिया था। पहले ही दिन रणवीर और सारा की इस फिल्म ने 20.72 करोड़ की कमाई की थी। वहीं फिल्म रिलीज के 5वें दिन ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थी। ये फिल्म इस साल की पहली फिल्म बन गई है जिसने 100 करोड़ का पड़ाव पार किया है।

रणवीर सिंह के करियर की ये पहली फिल्म के जिसने ओपनिंग डे ही 20.72 करोड़ कमाए हो। इससे पहले रणवीर की पद्मावत ने 19 करोड़ रूपये पहले दिन कमाए थे। तरण आदर्श के मुताबिक ये फिल्म सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अपना जलवा बिखेर रही है। इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस में सिंबा ने अब तक 55 करोड़ की धुंआधार कमाई कर ली है। वहीं सिनेमाघरों में जल्द ही रणवीर सिंह की सिंबा 200 से 250 करोड़ का आकड़ा पार कर सकती है ऐसे कयाल लगाए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि इन दिनो रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ हनीमून मनाने गए हुए हैं। रणवीर सिंह अपनी फिल्म सिंबा के चलते शादी के बाद हनीमून में गए। फिल्म रिलीज के बाद रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण के साथ तकरीबन शादी के डेढ़ महीने बाद छुट्टियां मनाने गए हुए हैं। बहरहाल आज रणवीर सिंह की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का जन्मदिन है। रणवीर अपनी पत्नी के जन्मदिन और फिल्म की सफलता का जश्न सेलिब्रेट कर रहे होंगे।

देखिए रणवीर सिंह का ये वीडियो…

देखिए रणवीर सिंह के ये इंस्टा पोस्ट…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।