Simmba box office collection Day 5: 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई सिंबा, 5वें दिन मिली एंट्री

फिल्म पांचवे दिन 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म ने 100 करोड़ का पड़ाव 1 जनवरी को पार किया है। रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म ने 20.72 करोड़ की ओपनिंग ली थी।

फिल्म ने 100 करोड़ का पड़ाव 1 जनवरी को पार किया है।

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फिल्म सिंबा ( Simmba ) ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर धमाल मचा दिया है। फिल्म पांचवे दिन 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म ने 100 करोड़ का पड़ाव 1 जनवरी को पार किया है। रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म ने 20.72 करोड़ की ओपनिंग ली थी।

रणवीर सिंह की ये पहली फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस के पहले दिन 20.72 करोड़ की कमाई की है। इससे पहले पद्मावत ने पहले दिन 19 करोड़ की कमाई की थी। सिंबा ने पांचवे दिन ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। 100 करोड़ क्लब में सिम्बा इस साल की पहली एंट्री है।

आइये आपको बता दें बॉक्स ऑफिस पर सिंबा ने विदेशी मार्किट में कितने की कमाई की है?

ऑस्ट्रेलिया बॉक्स ऑफिस पर सिंबा ने 145,150 USD की कमाई की है| इस फिल्म को ऑस्ट्रेलिया में 55 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया था| अगर भारतीय रुपयों में देखें तो फिल्म ने 1.01 करोड़ की कमाई की है|

न्यूजीलैंड बॉक्स ऑफिस पर सिंबा ने 18,864 USD की कमाई की है| इस फिल्म को न्यूज़ीलैंड में 5 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया था| अगर भारतीय रुपयों में देखें तो फिल्म ने 13.15 लाख की कमाई की है|

U.K बॉक्स ऑफिस पर सिंबा ने 121,021 USD की कमाई की है| इस फिल्म को 85 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया था| अगर भारतीय रुपयों में देखें तो फिल्म ने 84.36 लाख की कमाई की है|

U.S.A बॉक्स ऑफिस पर सिंबा ने 491,065 USD की कमाई की है| इस फिल्म को 273 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया था| अगर भारतीय रुपयों में देखें तो फिल्म ने 3.42 करोड़ की कमाई दी है|

कनाडा बॉक्स ऑफिस पर सिंबा ने 125,333 USD की कमाई की है| इस फिल्म को 22 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया था| अगर भारतीय रुपयों में देखें तो फिल्म ने 87.37 लाख की कमाई की है|

करण जौहर ने भी शेयर की फिल्म के 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने की खुशी…

बताते चलें कि ‘सिंबा’ (Simmba) की कहानी एक भ्रष्ट पुलिस अफसर संग्राम भालेराव उर्फ ‘सिंबा’ की कहानी है। उसका मकसद वर्दी की आड़ में सिर्फ पैसा कमाना है। फिल्म में जिसे वह छोटी बहन मानता है उसके साथ हुए यौन शोषण और उसकी मौत उसे झकझोर देती है। सिंबा जिन लोगों के टुकड़ों पर पल रहा होता है वही लोग उसकी मुंहबोली बहन से रेप और उसकी मौत के जिम्मेदार होते हैं। फिर शुरू होती है एक भाई के बदले की कहानी जिसे नाम दिया गया है ‘सिंबा’ (Simmba)।

देखिए ये वीडियो…

देखिए रणवीर सिंह और सारा अली खान की अन्य तस्वीरें…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।