Simmba leaked online: ऑनलाइन लीक हुई फिल्म सिम्बा, रोहित शेट्टी को लगा तगड़ा झटका

बॉलीवुड की एक्टर रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म सिंबा कल सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए रिलीज हो गई है। सोशल मीडिया पर फिल्म का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लेकिन इसी बीच रणवीर सिंह के और उनके फैंस के लिए एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है।

सोशल मीडिया पर फिल्म का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

बॉलीवुड की एक्टर रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म सिंबा कल सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए रिलीज हो गई है। सोशल मीडिया पर फिल्म का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लेकिन इसी बीच रणवीर सिंह के और उनके फैंस के लिए एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। फिल्म पायरेटेड ऑन लाइन तमिल रॉकर्स द्वारा लीक की गई है। खबरों के मुताबिक इस मामले में मेकर्स कड़ी कार्यवाई करने की सोच रहे हैं। सिंबा फिल्म ने रिलीज होते ही लोगों के दिलों को जीत लिया है। दर्शकों के साथ-साथ रणवीर सिंह की फिल्म को क्रिटिक की तरफ से भी तारीफे मिल रही है।

‘सिंबा’ (Simmba) की कहानी एक भ्रष्ट पुलिस अफसर संग्राम भालेराव उर्फ ‘सिंबा’ की कहानी है। उसका मकसद वर्दी की आड़ में सिर्फ पैसा कमाना है। फिल्म में जिसे वह छोटी बहन मानता है उसके साथ हुए यौन शोषण और उसकी मौत उसे झकझोर देती है। सिंबा जिन लोगों के टुकड़ों पर पल रहा होता है वही लोग उसकी मुंहबोली बहन से रेप और उसकी मौत के जिम्मेदार होते हैं। फिर शुरू होती है एक भाई के बदले की कहानी जिसे नाम दिया गया है ‘सिंबा’ (Simmba)। फिल्म  सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।

‘सिंबा’ बनकर एक बार फिर रणवीर सिंह छा गए हैं। यदि इनके लुक की बात करें तो बहुत ही हॉट दिख रहे हैं वैसे इनको मस्तानी की ओर से भी जबरदस्त कमेंट मिल चुका है। इसका जिक्र रणवीर ने एक इवेंट के दौरान किया था। कमेंट बॉक्स में रणवीर सिंह के एक्शन लुक को शेयर किए जा रहे हैं। यानी कि एक बात तो साफ हो चुकी है कि रणवीर सिंह एक बार फिर धमाल मचाने आ गए हैं। इस मौके पर भी इनकी शादी की फोटो भी शेयर की जा रही है। सोशल मीडिया पर लोग किसी तरह का मौका गंवाना नहीं चाहते हैं औ जो दिल किया पोस्ट करते जा रहे हैं। वैसे अगर आपने अब तक कमेंट नहीं किया है तो फिर कर सकते हैं।

देखिए फिल्म का ट्रेलर…

वीडियो में देखिए दीपवीर की शादी…

देखिए रणवीर सिंह के फिल्म प्रमोशन की तस्वीरें और वीडियो…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।