Simmba Movie Release and Reactions LIVE Updates: फिल्म सिम्बा को मिल रहे हैं ऐसे रेस्पॉन्स

रणवीर सिंह के फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसबरी से इंतजार था। जो अब बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर उनके फैंस सोशल मीडिया में पॉजिटिव रिस्पॉन्स दे रहे हैं। सितारों से लेकर फैंस तक कैसे रणवीर सिंह को शुभकामनाएं दे रहे हैं। चलिए नजर डालते हैं...

फिल्म को लेकर उनके फैंस सोशल मीडिया में पॉजिटिव रिस्पॉन्स दे रहे हैं।

बॉलीवुड के बाजीराव रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपने नए अवतार संग्राम भालेराव उर्फ ‘सिंबा’ (Simmba) के रूप में सिनेमाघरों में एंट्री कर चुके हैं। फिल्म में उनके अपोजिट सारा अली खान (Sara Ali Khan) को कास्ट किया गया है। रणवीर सिंह के फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसबरी से इंतजार था। जो अब बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर उनके फैंस सोशल मीडिया में पॉजिटिव रिस्पॉन्स दे रहे हैं।

‘सिंबा’ (Simmba) की कहानी एक भ्रष्ट पुलिस अफसर संग्राम भालेराव उर्फ ‘सिंबा’ की कहानी है। उसका मकसद वर्दी की आड़ में सिर्फ पैसा कमाना है। फिल्म में जिसे वह छोटी बहन मानता है उसके साथ हुए यौन शोषण और उसकी मौत उसे झकझोर देती है। सिंबा जिन लोगों के टुकड़ों पर पल रहा होता है वही लोग उसकी मुंहबोली बहन से रेप और उसकी मौत के जिम्मेदार होते हैं। फिर शुरू होती है एक भाई के बदले की कहानी जिसे नाम दिया गया है ‘सिंबा’ (Simmba)। फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।

इसी के चलते सोशल मीडिया पर फिल्म सिंबा को लेकर सितारों से लेकर फैंस तक कैसे रणवीर सिंह को शुभकामनाएं दे रहे हैं। चलिए नजर डालते हैं…

4:06 p.m: रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी और सोनू सूद मुंबई के थियेटर में पहुंचे।

3:40 p.m: फिल्म सिंबा के देखने के बाद दर्शक कुछ इस तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं…

11:55 a.m: नए ट्वीट के मुताबिक सारा अली खान और रणवीर सिंह की फिल्म में 4000 स्क्रीन में दुनियाभर में रिलीज हुई है। तरण आदर्श के मुताबिक रोहित शेट्टी की फिल्म 4020 स्क्रीन भारत में और 963 स्क्रीन दुनियाभर में रिलीज हुई है।

10:05 a.m: रणवीर सिंह की सिंबा को सिनेमाघरों में आ गई है। इस फिल्म को करण जौहर ने पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म रिलीज के बारें में लिखा है।

9:56 a.m: केदारनाथ के बाद सारा अली खान की दूसरी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। सारा अली खान के एक इंटव्यू से खुलासा हुआ है कि सारा अली खान को कैसे ये फिल्म मिली।

9:46 a.m: रणवीर सिंह ने फिल्म स्क्रीनिंग में कैसे फोटोग्राफर और उनके परिवारों से मुलाकात की। इसका एक वीडियो सामने आया है। जिसे देखकर रणवीर सिंह के फैंस का दिन बन जाएगा।

9:25 a.m: रणवीर सिंह के फैंस फिल्म को लेकर बेहद की उत्साहित हैं। उनके द्वारा बनाए गए फिल्म के एनीमेटेड पोस्टर इस बात का सबूत भी हैं। इसी के चलते रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया में फैंस द्वारा बनाए गए एनीमेटेड पोस्टर को शेयर किया है।

9:00 a.m: भारत में रिलीज होने से पहले बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने रणवीर सिंह और सारा अली खान को शुभकामनाएं दी।

8:50 a.m: रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह और सारा अली खान के फैंस ही नहीं बल्कि फिल्म समीक्षक भी फिल्म को लेकर पॉजिटिव रिव्यू दे रहे हैं। फिल्म समीक्षक तरण आर्दश ने भी रोहित शेट्टी की फिल्म को पोस्टर शेयर करते हुए अपने ट्वीटर अकाउंट पर फिल्म रिव्यू दिया। उन्होंने इस फिल्म को 5 में से 4 स्टार दिए हैं।

8:40 a.m: जबतक भारत के दर्शक फिल्म रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। तब तक सारा अली खान के UAE fans ने पहले से ही फिल्म को अपना थमसर दे दिया है। फिल्म का पहला रिव्यू आउट हो चुका है यूएई के फैंस द्वारा। यूएई इस फिल्म को पसंद कर रही है।

देखिए फिल्म का ट्रेलर…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।