‘बाजीराव मस्तानी’ का रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है रणवीर सिंह की फिल्म ‘सिम्बा’, पढ़ें स्पेशल रिपोर्ट

रणवीर सिंह 'सिम्बा' फिल्म के साथ खुद अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने जा रहे हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं रणवीर और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की।

रणवीर सिंह की ‘सिम्बा’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। हर दिन कमाई के मामले में ये फिल्म रिकॉर्ड कायम कर रही है। रविवार के दिन 13.32 करोड़ रूपये की कमाई के साथ इस फिल्म ने अब कुल 173.15 करोड़ रूपये बना लिए हैं। जबकि आकलन ये था कि ‘सिम्बा’ आज 180 करोड़ रूपये तक पहुंच जाएगी और जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल भी हो जाएगी। एक ख़ास खबर से आपको रूबरू कराने जा रहे हैं। रणवीर सिंह ‘सिम्बा’ फिल्म के साथ खुद अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने जा रहे हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं रणवीर और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की। इस फिल्म का लाइफ टाइम कलेक्शन 188 करोड़ रूपये था। ऐसे में ‘सिम्बा’ फिल्म में लगातार बढ़ रहे कलेक्शन को देखते हुए हम ये कह सकते हैं कि ‘बाजीराव मस्तानी’ का रिकॉर्ड जल्द ही टूट जाएगा। ‘बाजीराव मस्तानी’ की कमाई तक पहुंचने के लिए ‘सिम्बा’ सिर्फ 14 करोड़ रुपये पीछे है।

‘सिम्बा’ फिल्म ने कई तरह के रिकॉर्ड बनाए हैं। जिसकी लिस्ट लम्बी होती जा रही है। इस फिल्म को माउथ प्रचार बहुत मिल रहा है। लोग परिवार संग फिल्म देखने का मूड बना रहे हैं। फिल्म में रणवीर ने संग्राम भालेराव की भूमिका निभाई है जो एक भ्र्ष्ट पुलिस ऑफिसर है। संग्राम भालेराव की दुनियां तब बदल जाती है जब उसकी मुंह बोली बहन के साथ बलात्कार हो जाता है।

‘सिम्बा’ में रणवीर सिंह की कॉमेडी टाइमिंग कमाल की है। इंटरवल तक आप बस हंसने का ही काम करने वाले हैं। इंटरवल के बाद थोड़ा इमोशनल सीन है। सारा अली खान ने भी फिल्म में जबरदस्त एक्टिंग की हैं। ये उनकी दूसरी फिल्म है लेकिन ऐसा लगता है जैसे सारा ने कई फ़िल्में कर ली हैं। ‘सिम्बा’ फिल्म सारा के करियर की पहली फिल्म बन चुकी है जो 200 करोड़ रूपये के क्लब में शामिल होने वाली है।

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।