मशहूर सिंगर क्रिस ब्राउन रेप के आरोप में पेरिस में हुए थे गिरफ्तार, पूछताछ के बाद पुलिस ने किया रिहा

हॉलीवुड के मशहूर सिंगर क्रिस ब्राउन पर एक युवती ने रेप का आरोप लगाया है। फ्रांस पुलिस ने मंगलवार को उन्हें उनके दो सहयोगियों और एक बॉडीगार्ड समेत पेरिस में हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद सभी को रिहा कर दिया गया है।

  |     |     |     |   Updated 
मशहूर सिंगर क्रिस ब्राउन रेप के आरोप में पेरिस में हुए थे गिरफ्तार, पूछताछ के बाद पुलिस ने किया रिहा
अमेरिकन सिंगर क्रिस ब्राउन का विवादों से पुराना नाता रहा है।

हॉलीवुड के मशहूर सिंगर क्रिस ब्राउन का विवादों से पुराना नाता रहा है। क्रिस कभी अपनी एक्स गर्लफ्रेंड और मशहूर सिंगर रिहाना से मारपीट के आरोप में सुर्खियों में रहते हैं तो कभी उन पर घातक हथियार से हमला करने का आरोप लगता है। प्रतिबंधित प्रजाति के बंदर को पालने की वजह से भी क्रिस के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। एक बार फिर यह खतरनाक रॉकस्टार सुर्खियों में है। क्रिस ब्राउन पर एक 24 साल की युवती से रेप का आरोप लगा है। मंगलवार को पेरिस में उन्हें उनके दो सहयोगियों और एक गॉर्ड समेत हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के बाद चारों को रिहा कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया था कि वह पिछले हफ्ते लेस चैम्प्स-इलिसीस के पास स्थित एक क्लब में क्रिस ब्राउन से मिली थी। इसके बाद क्रिस उसे अपने होटल के कमरे में ले गए और उसके साथ रेप किया। पीड़िता की शिकायत पर फ्रांस पुलिस ने अमेरिकी सिंगर के खिलाफ जांच शुरू की, हालांकि पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। पेरिस में क्रिस ब्राउन और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार करने की भी खबरें आईं। पुलिस ने क्रिस और उनके सहयोगियों से पूछताछ करने के बाद सभी को जाने दिया।

रिलेशनशिप में थे क्रिस ब्राउन और रिहाना

बताते चलें कि क्रिस ब्राउन और रिहाना कभी रिलेशनशिप में थे। उन्होंने एक साथ कई सुपरहिट गाने दिए। साल 2009 में क्रिस ब्राउन पर रिहाना के साथ बुरी तरह हमला करने का आरोप लगा। आरोप सही पाए गए और उन्हें अपनी गलती सुधारने के लिए 6 महीने तक सामुदायिक सेवा करने के निर्देश दिए गए थे। इस दौरान उनकी काउंसिलिंग भी कराई गई। क्रिस पर घातक हथियार से हमला करने का भी आरोप लगा है, हालांकि इस मामले में कभी केस दर्ज नहीं किया गया। अमेरिकी सिंगर पर पिछले साल प्रतिबंधित प्रजाति के कलगीदार बंदर को अवैध तरीके से पालने का भी आरोप लगा था।

क्रिस ब्राउन के घर की तलाशी में नहीं मिला था बंदर

लॉस एंजेल्स शहर के एक वकील ने इस मामले में क्रिस ब्राउन के खिलाफ केस दर्ज कराया था। हालांकि जब वन विभाग की टीम ने क्रिस के घर की तलाशी ली तो उन्हें वहां से कुछ नहीं मिला। बताया जाता है कि टीम के घर में दाखिल होने से पहले ही क्रिस के दोस्तों ने बंदर को छुपा दिया था। इस मामले में आरोप सही पाए जाने पर क्रिस को 6 महीने की जेल हो सकती थी। हालांकि फ्रांस पुलिस युवती के आरोपों की जांच कर रही है। पुलिस हिरासत से रिहा होने के बाद क्रिस ब्राउन ने इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ी कई पोस्ट शेयर की हैं।

देखें क्रिस ब्राउन की तस्वीरें और वीडियो…

देखें यह वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: राहुल सिंह

उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।

rahul.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply