KK Love Story: केके उर्फ कृष्ण कुमार कुन्नथ ने बचपन की दोस्त से की शादी, जानिये कैसी रही थी लव स्टोरी

बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री से बेहद दुःख भरी खबर सामने आ रही हैं। मशहूर सिंगर केके (Singer KK) के निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक पसरा हुआ है। केके के इस तरह अचानक हमेशा के लिए चले जाने से उनके चाहने वाले, फैंस और सेलेब्स सदमे में हैं। कोलकाता में अपने कॉन्सर्ट के बाद केके की तबीयत बिगड़ी थी। इसके बाद वह गिर गए थे। उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। केके की उम्र महज 53 साल थी।

मशहूर गायक केके (फोटो: सोशल मीडिया)

केके का पूरा नाम कृष्ण कुमार कुन्नथ था। वह म्यूजिक इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम थे। उन्होंने अपने करियर में एक-दो नहीं बल्कि कई सारे हिट गाने दिए। लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा मीडिया से दूर रखते थे। कम ही लोग जानते हैं कि केके ने अपने बचपन के प्यार से शादी की थी। उनकी पत्नी का नाम ज्योति है। ज्योति संग उनके दो बच्चे, एक बेटा और एक बेटी हैं।

एक बार कपि‍ल शर्मा शो में केके ने बताया था कि ज्योति से उनकी पहली मुलाकात क्लास 6 में हुई थीं। वहीं से वे दोनों अब तक साथ थे। वह सही में वन वुमन मैन भी थे। उन्होंने बताया था, ‘मैंने अपनी लाइफ में एक ही लड़की को डेट किया है और वह आज मेरी पत्नी है। मैं थोड़ा शर्मीले स्वभाव का लड़का था और उन्हें भी ढंग से डेट नहीं कर पाया था। कभी कभी मेरे बच्चे मुझे इस बात पर छेड़ते भी हैं।

केके और ज्योति बचपन से साथ थे। इन दोनों ने साल 1991 में शादी कर ली थी। शादी से पहले केके को अपने लिए नौकरी भी ढूंढ़नी पढ़ी थी। उस समय कुछ ना मिलने पर उन्होंने सेल्समैन की नौकरी की थी। इसके बाद उनकी शादी हो गई। लेकिन छह महीने में ही वह अपनी नौकरी से परेशान हो गए थे। अपनी पत्नी और पिता के सपोर्ट के चलते उन्होंने इस नौकरी को छोड़ दिया। इसके बाद वह उस रास्ते पर चले जिसपर उनका चलना लिखा था।

सम्राट पृथ्वीराज की रिलीज से पहले ‘बाबा’ की नगरी पहुंचे Akshay Kumar, आरती कर लगाई गंगा में डुबकी

बॉलीवुड और टीवी की अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.