Smrity Sinha को कैसे मिला भोजपुरी फिल्मों में ब्रेक? Pawan Singh संग रिश्ते को लेकर हैं सुर्ख़ियों में!

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) अपनी दूसरी वाइफ ज्योति सिंह (Jyoti Singh) से तलाक ले रहे हैं। इसके बाद पवन सिंह अपने नए रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता का नाम इन दिनों स्मृति सिन्हा (Smrity Sinha) के साथ जोड़ा जा रहा है। आइये जानते हैं स्मृति सिन्हा को लेकर कुछ खास बातें!

  |     |     |     |   Updated 
Smrity Sinha को कैसे मिला भोजपुरी फिल्मों में ब्रेक? Pawan Singh संग रिश्ते को लेकर हैं सुर्ख़ियों में!
पवन सिंह और स्मृति सिन्हा (फोटो: इंस्टाग्राम)

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) अपनी दूसरी वाइफ ज्योति सिंह (Jyoti Singh) से तलाक ले रहे हैं। इसके बाद पवन सिंह अपने नए रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता का नाम इन दिनों स्मृति सिन्हा (Smrity Sinha) के साथ जोड़ा जा रहा है। आइये जानते हैं स्मृति सिन्हा को लेकर कुछ खास बातें!

पहली पत्नी की मौत के बाद पवन सिंह का नाम भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ जोड़ा जाने लगा। दोनों के अफेयर की खबरों से अफवाहों का बाजार गर्म था। लेकिन पावर स्टार ने अक्षरा को छोड़ ज्योति सिंह से शादी कर सभी को चौंका दिया। वहीं अब कहा जा रहा है कि वो स्मृति सिन्हा के प्यार में हैं। स्मृति से अफेयर की वजह से ही भोजपुरी एक्टर अपनी दूसरी वाइफ को तलाक दे रहे हैं।

स्मृति सिन्हा

कौन हैं स्मृति सिन्हा ? आखिर स्मृति सिन्हा की भोजपुरी इंडस्ट्री में एंट्री कैसे हुई ? मीडिया से बातचीत में स्मृति सिन्हा (Smrity Sinha) ने इस बारे में खुलकर बात की। एक्ट्रेस का कहना है कि वो मुंबई एक्ट्रेस बनने नहीं, बल्कि MBA की पढ़ाई करने के लिये आईं थीं।

एक दिन स्मृति सिन्हा मॉल में शॉपिंग करने गई थीं। जहां उनकी किस्मत के दरबाजे ही खुल गए। मॉल में ‘रंगीला बाबू’ के कोर्डिनेटर की नजर उन पर स्मृति पर पड़ी। पहली नजर में कोर्डिनेटर ने ये सोच लिया कि स्मृति फिल्म के लिये एकदम फिट हैं। इसके बाद स्मृति को फिल्म के लिये रोल ऑफर हुआ, पर उन्होंने साफ़ मना कर दिया।

स्मृति सिन्हा

स्मृति एक्ट्रेस ना बन कर अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती थीं। उनके परिवार वाले भी यही चाहते थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। आखिरकार किसी तरह स्मृति ने इंडस्ट्री में एंट्री ले ही ली। एक साल तक टीवी पर काम करने के बाद स्मृति ने फिर से फिल्मों का रुख किया। इसके बाद वो ‘प्यार बिना चैन कहां रे’, ‘शादी-बियाह’ की’, ‘साजन चले ससुराल 2’ और ‘भाग खेसारी भाग’ (Bhaag Khesari Bhaag) जैसी फिल्मों में नजर आईं।

स्मृति सिन्हा

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में स्मृति सिन्हा की और खेसारी लाल यादव की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। साल 2019 के बाद अब स्मृति सिन्हा, पवन सिंह के साथ स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं। हाल ही में दोनों का गाना ‘साड़ी से ताड़ी’ रिलीज हुआ, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।

KK Love Story: केके उर्फ कृष्ण कुमार कुन्नथ ने बचपन की दोस्त से की शादी, जानिये कैसी रही थी लव स्टोरी

बॉलीवुड और टीवी की अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें:

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: lakhantiwari

मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , , ,

    Leave a Reply