भगवान श्रीकृष्ण के इन मंत्रों को अपनाकर आप भी भरे जिंदगी में सफलता की उड़ान

जगत को चलाने वाले भगवान विष्णु के प्रमुख अवतारों में से एक श्रीकृष्ण ने महाभारत में अर्जुन का हर राह पर साथ दिया।

जगत को चलाने वाले भगवान विष्णु के प्रमुख अवतारों में से एक श्रीकृष्ण ने महाभारत में अर्जुन का हर राह पर साथ दिया। व्यवहारिक ज्ञान के सार को समझाते हुए उन्होंने अर्जुन को जिदंगी में सफलता का राज बताया। यदि आप भी अर्जुन की तरह सफलता के मार्ग पर चलते हुए हर खुशी को प्राप्त करना चाहते है तो आइए हम आपको बताते है श्रीकृष्ण के कुछ सार-

1 – श्रीकृष्ण ने पांडवों का साथ हर परेशानी और मुश्किल समय में दिया। उन्होंने ऐसा करके यह साबित कर दिया कि दोस्त वहीं सच्चे और अच्छे होते है जो मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति में अपने दोस्ता का साथ निभाते है चाहे कुछ भी क्यों न हो जाएं।

2 – – अर्जुन ने ना सिर्फ अपने गुरु से शिक्षा ली बल्कि उन्होंने अपने अनुभवों के आधार पर कुछ न कुछ ज्ञान जरुर लिया। इसी तरह से हर व्यक्ति के लिए यह जरुरी है कि वह शिक्षक के लेने के साथ – साथ अपनी गलतियों और असफलतों को भी ध्यान में रखें और उनसे कुछ सीख लें।

3- श्रीकृष्ण की तरह अपने लक्ष्य को लेकर आप मास्टर स्ट्रेटजी तैयार कर सकते हैं। जिसकी की श्रीकृष्ण ने पांडव को युद्ध जीतने में की थी। ऐसा करने पर आप बिना किसी परेशान के अपना लक्ष्य आसानी से हासिल कर सकते है।

4- भगवान श्रीकृष्ण हमें बताते हैं कि मुसीबत के समय या सफलता न मिलने पर आप अपनी हिम्मत कभी मत हारिए। बल्कि हार के पीछे की वजह जानकर आगे निकलने की कोशिश करनी चाहिए।

5- भगवान श्रीकृष्ण हमें अनुशासन में जीने, व्यर्थ चिंता न करने और साथ ही भविष्य की बजाय वर्तमान में जीन का मंत्र देते हैं। ऐसा करने से हम अपना जीवन आसानी और बिना किसी परेशान के व्यतीत कर सकते हैं।

6- भगवान श्रीकृष्ण हमें बताता है कि किसी भी राह को सीधे रास्ते से पाना आसान हीं होता बल्कि हमें इस तरह का कोई हल निकलाना चाहिए जिससे कृष्ण को सबसे बड़ा कूटनीतज्ञ भी माना जाता है।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।