सोना महापात्रा का आरोप- सलमान खान के फैन ने दी जान से मारने की धमकी, शेयर किया स्क्रीनशॉट

'भारत' फिल्म, सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा मामले में बॉलीवुड सिंगर सोना महापात्रा (Sona Mohapatra Salman Khan) ने सलमान की क्लास लगाई थी। अब दबंग खान के फैन से सोना महापात्रा को जान से मारने की धमकी मिली है।

सलमान खान के फैन ने सोना महापात्रा को जान से मारने की धमकी दी। (फोटो- इंस्टाग्राम)

‘भारत’ फिल्म में पहले प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Bharat Movie) को कास्ट किया गया था। प्रियंका ने अपनी शादी की वजह से फिल्म छोड़ दी, जिसके बाद कैटरीना कैफ को फिल्म के लिए साइन किया गया। फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान खान द्वारा बार-बार प्रियंका का नाम लेना बॉलीवुड सिंगर सोना महापात्रा (Sona Mohapatra Salman Khan) को कुछ अच्छा नहीं लगा, तो उन्होंने ट्वीट कर दबंग खान पर खुलकर बयानबाजी की। अब सोना का आरोप है कि इस वजह से सलमान के एक फैन ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।

सोना महापात्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से धमकी भरे मेल का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। धमकी देने वाले शख्स ने लिखा है, ‘अगर तुमने एक बार और अपने घटिया मुंह से सलमान खान के बारे में कुछ कहा, तो मैं घर में घुसकर तुम्हें जान से मार दूंगा। ये मेरी पहली और आखिरी चेतावनी है।’

सोना महापात्रा ने ट्विटर पर शेयर किया स्क्रीनशॉट…

स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए सोना महापात्रा (Sona Mohapatra Salman Khan Clash) लिखती हैं, ‘बुरे बर्ताव के ‘हीरो’ के फॉलोवर्स की तरफ से इस तरह के मेल मुझे हर रोज मिल रहे हैं। ऐसा शख्स जो दूसरों को खराब व्यवहार के लिए प्रेरित करता है, वो भारत जैसे महान देश का टाइटल लिए घूम रहा है।’ सोना ने इस ट्वीट में राष्ट्रीय महिला आयोग को भी टैग किया है। फिलहाल आयोग की ओर से अभी इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

दिशा पटानी सलमान खान के साथ फिर कभी काम नहीं कर पाएंगी, जानिए क्यों?

भारत फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं सलमान खान और कैटरीना कैफ, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।