Kabir Singh Movie: शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह पर भड़कीं सोना महापात्रा, ट्विटर पर लिखी ये बात

शाहिद कपूर (Sona Mohapatra) की फिल्म कबीर सिंह (Kabir Singh Movie) को काफी पसंद किया जा रहा है, लेकिन इस फिल्म पर सिंगर सोना महापात्रा (Sona Mohapatra) की राय कुछ अलग है। उन्होंने फिल्म को लेकर शाहिद पर तंज कसा है।

सोना महापात्रा ने 'कबीर सिंह' को लेकर शाहिद कपूर पर तंज कसा। (फोटो- इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड सिंगर सोना महापात्रा (Sona Mohapatra) को शाहिद कपूर (Sona Mohapatra) की फिल्म कबीर सिंह (Kabir Singh Movie) पसंद नहीं आई। उन्होंने इस फिल्म को लेकर शाहिद, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा और टीवी एक्टर नकुल मेहता को ट्विटर पर जवाब दिया है। सोना महापात्रा ने ट्वीट किया कि उन्हें फिल्म में शाहिद का पुरुष प्रधान किरदार बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कबीर सिंह फिल्म की तारीफ में एक ट्वीट किया था, जिसे अब उन्होंने डिलीट कर दिया है। इस ट्वीट पर जवाब देते हुए सोना महापात्रा ने लिखा, ‘क्या आपने महिला विरोधी और पित्रसत्तात्मक कहानी नोटिस नहीं की? सिर्फ इंटेंस एक्टिंग नोटिस की? ये वाकई बहुत परेशान करने वाला है। आप तो राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष हैं, मैं हैरान हूं कि जब हिंदुस्तान में महिलाओं की स्थिति की बात आती है तो हमें क्या उम्मीद करनी चाहिए।’

सोना महापात्रा ने किए यह ट्वीट…

सोना महापात्रा यहीं नहीं रुकीं, टीवी एक्टर नकुल मेहता ने ‘कबीर सिंह’ फिल्म (Kabir Singh Movie) की तारीफ में एक ट्वीट किया था जिसके जवाब में सोना ने लिखा, ‘हम बेहद परेशान करने वाली, गहरी और खतरनाक राजनीति को पीछे कैसे छोड़ सकते हैं? क्या अभिनेता की रोल चुनने के प्रति कोई जिम्मेदारी नहीं होती है? क्या हम सब यही बनते जा रहे हैं? महत्वाकांक्षा के जीव?’

बताते चलें कि शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने पहले दिन 20.21 करोड़ रुपये की कमाई की। ओपनिंग डे पर बिजनेस के मामले में यह फिल्म टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो गई है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर ‘भारत’ (42.30 करोड़ रुपये), दूसरे पर ‘कलंक’ (21.60 करोड़ रुपये), तीसरे पर ‘केसरी’ (21.06 करोड़ रुपये), चौथे पर ‘कबीर सिंह’ (20.21 करोड़ रुपये) और पांचवें नंबर पर ‘गल्ली बॉय’ (19.40 करोड़ रुपये) है।

कबीर सिंह’ के लिए एक दिन में 20 सिगरेट पीते थे शाहिद कपूर, घर जाने से पहले करते थे ये काम

शाहिद कपूर ने अपने बेटे जैन के लिए क्या गिफ्ट खरीदा, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।