एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा मां पूनम सिन्हा के लिए करेंगी चुनाव प्रचार, रोड शो के लिए लखनऊ हुईं रवाना

शत्रुध्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने हाल ही में समाजवादी पार्टी ज्वॉइन किया था। वो लखनऊ से चुनाव लड़ेंगी। एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी मां पूनम सिन्हा के लिए चुनाव प्रचार करेंगी। वो लखनऊ में होने वाले रोड शो का हिस्सा बनेंगी।

सोनाक्षी सिन्हा मां पूनम सिन्हा के लिए रोड शो करेंगी(फोटो:विरल/मानव)

बॉलीवुड एक्टर शत्रुध्न सिन्हा ने कुछ वक्त पहले ही बीजेपी छोड़कर काग्रेंस ज्वॉइन किया था। वो पटना साहिब से चुनाव लड़ेंगे। इस परिवार से एक और सदस्य हाल ही में राजनीति के मैदान में कूदी हैं। ये कोई और नहीं बल्कि उनकी पत्नी पूनम सिन्हा हैं। गौरतलब हो कि पूनम ने समाजवादी पार्टी ज्वॉइन किया है और वो उत्तर प्रदेश के लखनऊ से चुनाव लड़ेंगी।

आपको बता दें कि यहां पूनम का मुकाबला बीजेपी के राजनाथ सिंह और क्रांगेस के आचार्य प्रमोद कृष्षण से होगा। ऐसे में पूनम सिन्हा जीत के लिए पूरी कोशिश कर रही हैं। इसमें उनकी मदद कर रही हैं उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा। खबरों की मानें तो आज दोपहर ये एक्ट्रेस लखनऊ जाएंगी। यहां वो अपनी मां के रोड शो में मदद करने के साथ ही उनका प्रचार करेंगी।

6 मई को लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण में लखनऊ में वोटिंग होगी। इससे पहले पूनम सिन्हा और बेटी सोनाक्षी सिन्हा जनता तक अपनी अपील पहुंचाने का कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। जानकारी के मुताबिक ये रोड शो सपा कार्यालय से शुरू होगा। हजरतगंज से पुराने लखनऊ तक वो रोड शो करेंगी। अब सोनाक्षी के स्टारडम का लोगों पर कितना असर पड़ता है ये तो आने वाला वक्त बताएगा।

गौरतलब हो कि जल्द ही सोनाक्षी सिन्हा सलमान खान के साथ दबंग सीरीज की तीसरी फिल्म ‘दबंग 3’ में नजर आने वाली हैं। फिलहाल वो इसकी शूटिंग मुंबई में कर रही हैं। हाल ही में ये एक्ट्रेस मल्टीस्टारर फिल्म ‘कलंक’ में नजर आई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई और इस फिल्म को दर्शकों ने सिरे से नाकार दिया।

वीडियो में देखिए सोनाक्षी सिन्हा ने नरेंद्र मोदी को लेकर क्या कहा…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।