इस हफ्ते रिलीज होंगी ये दो बड़ी फिल्में, सोनाक्षी सिन्हा की खानदानी शफ़ाखाना देगी हॉलीवुड मूवी को टक्कर

इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और वरुण शर्मा स्टारर खानादानी शफ़ाखाना (Khandaani Shafakhana) और एक हॉलीवुड फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस प्रिजेंटः हॉब्स एंड शॉ है।

  |     |     |     |   Updated 
इस हफ्ते रिलीज होंगी ये दो बड़ी फिल्में, सोनाक्षी सिन्हा की खानदानी शफ़ाखाना देगी हॉलीवुड मूवी को टक्कर
सोनाक्षी सिन्हा की तस्वीर (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

पिछले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में जजमेंटल है क्या (Judgementall Hai Kya) और अर्जुन पटियाला रिलीज हुई, जिन्हें अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इस हफ्ते भी 3 फिल्म रिलीज होने वाली थी, लेकिन जबरियो जोड़ी की रिलीज डेट को फिर आगे बढ़ा दिया गया है। इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों में सोनाक्षी सिन्हा और वरुण शर्मा स्टारर खानादानी शफ़ाखाना और एक हॉलीवुड फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस प्रिजेंटः हॉब्स एंड शॉ है।

खानदानी शफाखाना
फिल्म खानदानी शफाखाना (Khandaani Shafakhana) में सोनाक्षी सिन्हा, वरुण शर्मा, प्रियांशु जोरा और अनु मलिक सहित कई प्रतिभाशाली कालाकार हैं। फिल्म को शिल्पी दासगुप्ता ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा बबिता बेबी बेदी का नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं। वह अपने अंकल का सेक्स क्लिनिक चलाने मौका मिलता है और यहा उसके नसीब बदलता है। फिल्म की कहानी पूरी तरह से सोनाक्षी सिन्हा के किरदार पर केंद्रित है। इस फिल्म से रैपर बादशाह भी एक्टिंग में डेब्यू कर रहे हैं।

फास्ट एंड फ्यूरियस प्रिजेंट्सः हॉब्स एंड शॉ
दूसरी फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस प्रिजेंट्सः हॉब्स एंड शॉ (Fast & Furious Presents: Hobbs & Shaw) है। इस फिल्म को डेविड लेच ने डायरेक्ट किया है। फास्ट एंड फ्यूरियस की इस फ्रेंचाइजी में हॉब्स और शॉ के बीच तकरार भी दिखाई गई है।फिल्म में दोनों एक बड़े थ्रेट के खिलाफ भी एक साथ लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में ल्यूक हॉब्स का किरदार ड्वेन जॉनसन निभा रहे हैं। ड्वेन जॉनसन को दी रॉक के नाम से भी पॉपुलर हैं। वहीं डेकार्ड शॉ का किरदार जेसन स्टेथम निभा रहे हैं।

जबरिया जोड़ी
इस हफ्ते फिल्म जबरिया जोड़ी (Jabariya Jodi) भी रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसके मेकर्स ने रिलीज डेट में बदलाव किया है। अब फिल्म 9 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म को प्रशांत सिंह ने डायरेक्ट की है। फिल्म में परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में है। फिल्म के बिहार के पकड़वा विवाह पर आधारित है।

Jabariya Jodi: एक बार फिर बदली गई सिद्धार्थ मल्होत्रा-परिणीति चोपड़ा की फिल्म की रिलीज डेट

सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रैंप वॉक करता नजर आया ये डॉगी, देखिए वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply