सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म खानदानी शफाखाना की रिलीज डेट बदली, इस दिन जबरिया जोड़ी के साथ होगी टक्कर

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की फिल्म खानदानी शफाखाना (Khandaani Shafakhana Release Date) 2 अगस्त को रिलीज होगी। इसी दिन सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) फिल्म 'जबरिया जोड़ी (Jabariya Jodi)' भी रिलीज होगी।

फिल्म खानदानी शफाखाना की रिलीज डेट बदल दी गई है(फोटो: इंस्टाग्राम)

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) फिल्म ‘कलंक’ के बाद जल्द ही फिल्म ‘खानदानी शफाखाना (Khandaani Shafakhana Release Date)’ में नजर आएंगी। शिल्पी दासगुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर कुछ वक्त पहले ही आया था। पहले ये फिल्म 26 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि ये अब 2 अगस्त 2019 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

इस बात की जानकारी देते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘जनहित में जारी एक सूचना खानदानी शफाखाना अब हक से खुलेगा 2 अगस्त को।’ आपको बता दें कि इसमें उनके साथ वरुण शर्मा और बादशाह नजर आएंगे। लेकिन ये फिल्म इस दिन अकेले बड़े पर्दे पर दस्तक नहीं देगी। इसी दिन सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) फिल्म ‘जबरिया जोड़ी (Jabariya Jodi)’ भी रिलीज होगी। इस फिल्म की रिलीज डेट एक बार फिर बदल दी गई है और अब ये 2 अगस्त को रिलीज होगी।

देखिए सोनाक्षी सिन्हा का ये पोस्ट…

 

गौरतलब हो कि फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ की रिलीज डेट में कई बदलाव हो चुके हैं। पहले ये फिल्म 17 मई को रिलीज होने वाली थी जिसके बाद इसकी डेट बदलकर 12 जुलाई की गई, लेकिन ऋतिक रोशन की फिल्म ‘सुपर 30‘ के साथ हो रहे क्लैश के चलते अब इसकी रिलीज डेट 2 अगस्त कर दी गई है। एकता कपूर ने कुछ वक्त पहले ही इसकी नई रिलीज डेट की जानकारी दी थी। प्रशांत सिंह इस फिल्म के डायरेक्टर हैं। यह फिल्म बिहार में होने वाले ‘पकड़वा विवाह’ की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसका ट्रेलर 1 जुलाई को आएगा।

जानिए सोनाक्षी सिन्हा को किस एक्टर से हुआ था प्यार...

वीडियो में देखिए सोनाक्षी सिन्हा ने नरेंद्र मोदी को लेकर क्या कहा…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।