शत्रुघन सिन्हा के भाजपा छोड़ने पर बोली सोनाक्षी सिन्हा, पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर लगाए ये आरोप

शत्रुघ्न सिन्हा दो बार पटना साहिब से सांसद रह चुके हैं। इस बार भाजपा ने पटना साहिब सीट से शत्रुघ्न की जगह केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को अपना लोकसभा उम्मीदवार बनाया हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने किया अपने पिता का समर्थन (फोटो - इंस्टाग्राम)

भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने सांसद और फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को इस बार के लोकसभा चुनाव में पार्टी का टिकट नहीं दिया हैं। उनकी जगह पटना साहिब से भाजपा ने रवि शंकर प्रसाद को अपना उम्मीदवार बनाया है। ऐसी खबरें आ रही है कि शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब से चुनाव लड़ सकते हैं। अब फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पिता के पक्ष में एक बयान दिया है।

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने कहा की उनके पिता ने बहुत पहले ही भाजपा को छोड़ दिया था। पार्टी की गुटबाजी के कारण उनके पिता और लाल कृष्ण अडवाणी को सम्मान नहीं मिल रहा था। जिससे वो काफी आहात थे। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने बयान में कई सारी बातो का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने बहुत पहले ही पार्टी से अलग हो गए थे।

सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि उनके पिता को पार्टी में वो सम्मान नहीं मिल रहा था जिसके वो हक़दार रहे हैं। उन्होंने कहा की जब अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण अडवाणी के समय मेरे पिता ने पार्टी को ज्वॉइन किया था तबसे उन्हें एक अलग सम्मान दिया जाता था। लेकिन कुछ समय से पार्टी में होनेवाली गुटबाजी से मेरे पिता के साथ गलत किया जा रहा था। इस वजह से उन्होंने पार्टी से दूरी बना ली थी।

शत्रुघ्न सिन्हा दो बार पटना साहिब से सांसद रह चुके हैं। इस बार भाजपा ने पटना साहिब सीट से शत्रुघ्न की जगह केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को अपना लोकसभा उम्मीदवार बनाया हैं। इसका कारण कुछ समय से शत्रुघ्न सिन्हा की पार्टी विरोधी गतिविधियां हैं। पिछले कई मौकों पर शत्रुघ्न सिन्हा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के विरोध में बोलते रहे हैं। यहां तक की ममता बनर्जी की मोदी सरकार के खिलाफ आयोजित महासम्मेलन में भी विपक्ष के साथ नजर आये थे।

शत्रुघ्न सिन्हा इस बार भाजपा की जगह कांग्रेस से टिकट चुनाव लड़ेंगे। फिल्म अभिनेता ने इसको लेकर राहुल गांधी से मुलाकात की है। अगले महीने में 6 तारीख को कांग्रेस शत्रुघ्न सिन्हा को पटनासाहिब से अपने उम्मीद्वार के रूप मैदान में उतारने की औपचारिक घोषणा करेगी।

यहाँ देखिए सोनाक्षी सिन्हा का इंटरव्यू ,,,

रत्नेश मिश्रा :बचपन से ही इंजीनियर बनने का सपना था. इसे पूरा करने के लिए इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, लेकिन खबरों के प्रति ललक ने जर्नलिस्ट बना दिया. बीटेक के बाद जर्नलिज्म किया. उसके बाद अब पत्रकारिता में ही मन रम गया है.