Sonam Kapoor-Anand Ahuja Reception में अनिल कपूर ने किया झक्कास डांस, झूम उठेंगे आप

सोनम कपूर के रिसेप्शन में अनिल कपूर के झक्कास डांस, देखिये वीडियो

सोनम कपूर के रिसेप्शन में अनिल कपूर के झक्कास डांस, देखिये वीडियो

अनिल कपूर ने अपनी सबसे बड़ी बेटी सोनम कपूर की शादी कर ली| सोनम कपूर की शादी में ना सिर्फ अनिल कपूर का झक्कास लुक बल्कि उनके झक्कास डांस ने धूम मचा दी| अनिल कपूर अपने फेवरेट गाने वन टू का फोर पर ऐसे झूमे की सभी उन्हें देखते ही रह गए| अनिल कपूर ने अपने डांस से स्टेज पर आग लगा दी और उनका झक्कास अंदाज़ सभी देखते ही रह गए| यहाँ देखिये उनका वीडियो-

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ पंजाबी रीति-रिवाज से शादी कर ली हैं। मंगलवार को सोनम की आंटी कविता सिंह के पुश्तैनी बंगले रॉकडेल (बांद्रा) में जोड़ी के आनंद कारज की रस्में पूरी हुईं। सोनम कपूर ने फैशन डिजाइनर अनुराधा वकील का लाल रंग का जोड़ा पहना। अपने लुक को उन्होंने हेवी ज्वैलरी के साथ कम्पलीट किया। दुल्हन के लिबाज में सोनम कपूर बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जबकि आनंद आहूजा गोल्डन शेरवानी में दिखाई दिए।

कपूर और आहूजा फैमली ने शादी की तारीख का ऐलान करते हुए कहा कि यह उनके लिए खुश और गर्व का विषय है। कपूर और आहूजा परिवार को सोनम और आनंद की शादी की अनाउंसमेंट करते हुए बेहद खुशी हो रही है। 8 मई को मुंबई में सोनम और आनंद की शादी होगी। ये एक बेहद निजी मामला है और हम आप सबसे रिक्वेस्ट करते हैं कि आप सब हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। आपका प्यार और दुआएं हमारे इस खास मौके को और भी खास बनाएगा। शुक्रिया।

आपको बता दें कि आनंद आहूजा सोना कपूर से बहुत ही प्यार करते हैं और उन्हें एक जीवनसाथ के तौर पर बहुत पहले ही मान चुके हैं| सोनम कपूर की शादी की खबरें आनी तभी शुरू हो गयी थी जब आनंद आहूजा सोशल मीडिया पर उनसे प्यार जताने लगे| यही नहीं बल्कि सोनम भी उनके कमेंट्स का जवाब किस और हार्ट एमोजी से देने लग गयी थी|

आनंद आहूजा ने अमेरिका से पीजी की पढ़ाई पूरी की है और वहां से आने के बाद वो दिल्ली में अपने परिवार का खानदानी बिजनेस संभाल रहे हैं। आनंद ना सिर्फ एक उद्यमी, सीइओ और मैनेजिंग डायरेक्टर है बल्कि उन्हें स्पोर्ट्स में भी बेहद दिलचस्पी है। ऐसा कहा जाता है कि साल 2014 में आनंद आहूजा की मुलाकात सोनम कपूर से हुई थी और सोनम को जानने के एक महीने बाद ही उन्होंने प्रपोज़ कर दिया था।

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।