Update : ऐसा होगा सोनम कपूर और आनंद आहूजा के शादी का कार्ड, Shocking

सोनम कपूर की शादी का कार्ड देखकर होंगे हैरान

  |     |     |     |   Published 
Update : ऐसा होगा सोनम कपूर और आनंद आहूजा के शादी का कार्ड, Shocking
सोनम कपूर की शादी का कार्ड देखकर होंगे हैरान

इन दिनों अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर अपनी शादी की खबरों को लेकर खूब चर्चा में हैं। लंबे समय से आनंद आहूजा डेट करती आ रहीं सोनम अब फाइनली शादी कर रही हैं। सोनम और आनंद की शादी को लेकर लगातार कुछ न कुछ नई खबर आ रही है, लेकिन कपूर परिवार इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दे रहा है। पहले खबर आ रहा थी कि सोनम और आनंद इस साल मई की 6-7 तारीख को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लेकिन शादी की डेट अभी तक कंफर्म नहीं हुई है। वहीं, अब एक एंटरटेनमेंट पोर्टल की ओर से खबर है कि 7 और 8 मई को शादी को सारी रस्मों को पूरा कर दिया जाएगा। खबर में ये भी बताया गया है कि शादी के लिए तीन बड़े फंक्शन रखे जाएंगे, जो कि तीन अलग-अलग जगह पर होंगे।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम और आनंद की शादी के कार्ड पेपर से बने हुए नहीं होंगे। ऐसा इसीलिए क्योंकि, सोनम और आनंद पेपर की बर्बादी नहीं करना चाहते। हालांकि, आप सोच रहे होंगे कि, इनविटेशन कार्ड के बिना मेहमानों को बुलाया कैसे जायेगा। बता दे
कि, कपूर फॅमिली के निकट और प्रियजनों को ई- इनवाइट किया जायेगा। यानि की सारे मेहमानों को पेपर कार्ड नहीं बल्कि डिजिटल कार्ड से आमंत्रित किया जायेगा। जबकि यह डिजिटल वेडिंग कार्ड फ़ोन और ईमेल पर भेजा जायेगा। शादी के डिजिटल कार्ड की बात करे तो, यह कार्ड २ पन्ने का होगा। यह कार्ड हरे और बेज रंग का होगा। जबकि कार्ड पर आमंत्रित अथिति का नाम लिखा होगा। वहीं, शादी के दिन यह डिजिटल कार्ड की जाँच के बाद ही मेहमानों को समारोह में शामिल किया जायेगा। यानि की बाहर का कोई भी इंसान अंदर नहीं जा सके।

सोनम-आनंद की शादी उनकी मौसी कविता सिंह के बांद्रा स्थित हैरिटेज हवेली में होगी। एक्ट्रेस की शादी में 3 बड़े फंक्शन होंगे। जिनमें मेहंदी, संगीत और शादी शामिल हैं। ये तीनों ही इवेंट अलग-अलग जगह होंगे। पहले खबरें थीं कि ये सोनम कपूर और आनंद डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते हैं। हालांकि अब शादी मुंबई में ही होने वाली है। कहा जा रहा है कि सिनेमा जगत से जुड़ी हस्तियां और परिवार के करीबी लोग की इस शादी को अटेंड करने वाले हैं। वहीं संगीत सेरिमनी को लेकर बताया जा रहा है कि इसकी सारी जिम्मेदारी कपूर परिवार ने फराह खान को दी है। हालांकि अभी तक दोनों के परिवार की ओर से कोई भी ऑफिशियल एनाउंसमेंट नहीं किया गया है | सोनम कपूर काफी सालों से आनंद के साथ रिलेशनशिप में हैं |

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: मनीषा वतारे

Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: ,

    Leave a Reply