PHOTO: सोनम कपूर के लिए सज-धज कर आये दुल्हे आनंद आहूजा

PHOTO: सोनम कपूर और आनंद आहूजा की बनी ऐसी जोड़ी,

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की ये क्यूट फोटो देखिये

सोनम कपूर जल्द ही दुल्हन बनने वाली है लेकिन उनकी शादी से पहले उनकी एक ऐसी फोटो सामने आई है जिसमें वो अपनी मेहँदी के लिए तैयार हो रही है| अभी थोड़े देर पहले ही सोनम कपूर की शादी से पहले उनकी मेहँदी का लुक सामने आया था| जिसमें सोनम कपूर ने क्रीम कलर का ऑउटफिट पहना है| जिसमें उनका लुक देखना ही लायक है| सोनम कपूर का ये लुक ऐसा है जिसे आप देखते ही रह जायेंगे| लेकिन इसके अलावा आनंद आहूजा भी अपनी दुल्हनियां के जैसे ही सजधज कर तैयार है| यहाँ देखिये उनकी खुबसूरत जोड़ी|

आपको बता दें हाल में ही उनके घर पर मेहँदी का समारोह रक्खा गया था| जहाँ पर कपूर फैमिली के करीबी थे| अनिल कपूर के जुहू बंगले में हुए मेहँदी फंक्शन में सिर्फ सोनम कपूर के परिवार वाले शुरू हुए थे| ऐसे में कई लोग सोच रहे थे कि उनके ससुराल वालों और पति आनंद अहुजा के परिवारवाले कहां थे| अब हमें ये खबर मिली है कि वो आज रात बड़े मेहंदी समारोह में शामिल होंगे|

दिल्ली से हमारे सोर्स का कहना है कि, “आज रात बीकेसी अपार्टमेंट में एक बड़ा मेहंदी समारोह आयोजित किया जाएगा। आज कोई संगीत नहीं है। और सोनम कपूर के करीबी दोस्त वरुण धवन और स्वरा भास्कर परफॉर्म करने वाले है| आनंद के पिता हरीश अहुजा एक प्रमुख दिल्ली व्यवसायी हैं और वह अपनी पत्नी प्रिया और आनंद के तीन भाई बहन अनंत अहुजा और अमित अहुजा और बहन प्रियदर्शिनी ने आज दोपहर दिल्ली से मुंबई में एक चार्टर्ड उड़ान ली है। बाकी बचे रिश्तेदारों को शादी समारोह के लिए कल उड़ान भरने की उम्मीद की जा रही है|

सोनम कपूर की इस मेहँदी सेरेमनी में जाह्नवी कपूर , अंशुला कपूर और ख़ुशी कपूर का स्टाइलिश अवतार देखने को मिला| वहीँ जैकलिन फ़र्नांनडेज भी पहुंची है| सोनम और जैकलिन बेस्ट फ्रेंड है|

आपको सोनम और आनंद की जोड़ी कैसी लगी? नीचे कमेंट्स में बताइए|

 

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।