सोनम कपूर और माहिर खान की फोटो हुई वायरल, होना पड़ा ट्रोल

सोनम कपूर और माहिरा खान ने कांस में एक दुसरे को मिलकर गले लगाया फिर क्यों हुए ट्रोल

सोनम कपूर और माहिरा खान ने कांस में एक दुसरे को मिलकर गले लगाया फिर क्यों हुए ट्रोल

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान की एक तस्वीर इंटरनेट पर धूम मचा रही है| दरअसल इस तस्वीर में दोनों ने एक दुसरे को गर्मजोशी के साथ गले लगाया है| गौरतलब है कि दोनों ही अदाकाराएँ फ्रांस में चल रहे कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंची थी| जहाँ पर रेड कारपेट पर उनका अलग अंदाज़ सभी का दिल चुरा ले गया| दोनों ही एक्ट्रेस ने मशहूर कॉस्मेटिक ब्रांड लॉरेल के लिए रेड कारपेट पर वॉक किया| इसके बाद सोनम कपूर और माहिरा खान इवेंट में एक दूसरे से एक बहुत अच्छे दोस्त की तरह मिली|

यहाँ देखिये इनकी ये तस्वीर जो आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी है|

यही नहीं बल्कि माहिरा खान ने सोनम कपूर को उनकी शादी की बधाइयाँ भी दी| यहाँ देखिये उनका ट्वीट-

सोनम कपूर ने भी उनका जवाब देते हुए कहा-

 

ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों एक्ट्रेसेस ने अपने देश की दुश्मनी को भुला कर एक दुसरे से एक इंसान की तरह मिले हैं जो अपने आप में अच्छी बात है| हालाँकि कुछ लोगों ने सोनम कपूर को ट्रोल भी किया है| यहाँ देखिये इन तस्वीरों पर लोगों का रिएक्शन कैसा था-

 

खैर इन ट्रोल्स को छोड़ दें तो माहिरा खान और सोनम कपूर का अंदाज़ इस तस्वीर में देखने ही लायक है| आपको सोनम और कपूर और माहिरा खान का ये अंदाज़ कैसा लगा? नीचे कमेंट्स में हमें बताना मत भूलिए|

गौरतलब है कि सोनम कपूर शादी के बाद हनीमून मनाने के बजाय कांस में अपने जलवे बिखेर रही है| जल्द ही सोनम कपूर वीरे दी वेडिंग नाम की फिल्म में नज़र आने वाली है| इस फिल्म में उनके अलावा करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया जैसे कलाकार शामिल है|

वहीँ माहिरा खान ने शाहरुख़ खान की फिल्म रईस से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था| इस फिल्म में उनके एक्टिंग की सराहना भी हुई थी|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।