Sonam Kapoor Birthday: मुंबई में एक्ट्रेस ने किया बर्थडे सेलिब्रेट, आनंद आहूजा से लेकर अनिल कपूर तक आए नजर

सोनम कपूर(Sonam Kapoor Birthday) का आज बर्थडे है। इस खास दिन को एक्ट्रेस ने मुंबई के एक रेस्टोरेंट में अपने करीबियों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनका ये प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन कल आधी रात से ही शुरू हो गया।

सोनम कपूर ने मुंबई में अपना प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन किया(फोटो:इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड की स्टाइल क्वीन सोनम कपूर(Sonam Kapoor Birthday) का आज बर्थडे है। आज ये एक्ट्रेस 34 साल की हो गई हैं। इस एक्ट्रेस ने मुंबई के एक रेस्टोरेंट में अपने करीबियों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनका ये प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन कल आधी रात से ही शुरू हो गया। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में पति आनंद आहूजा के अलावा सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के पिता और एक्टर अनिल कपूर(Anil Kapoor), बहन रिया कपूर, मां सुनीता कपूर के साथ-साथ अनुपम खेर और एक्ट्रेस के दोस्त भी नजर आ रहे हैं। सोनम कपूर ने ब्लैक ड्रेस आउटफि पहना है। इसे उन्होंने लॉन्ग इयररिंग्स और लो बन से पेयर किया है। हमेशा की तरह उनका ये लुक काफी ट्रेंडी और स्टाइलिश था।

सोनम कपूर आखिरी बार अनिल कपूर और राजकुमार राव(Rajkumar Rao) के साथ इसी साल फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में नजर आई थी। इसे दर्शकों को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। इस फिल्म के बाद ये एक्ट्रेस जल्द अभिषेक शर्मा की फिल्म ‘द जोया फैक्टर(The Zoya Factor)’ में नजर आएंगी। ये फिल्म अनुजा चौहान के नॉवेल पर बेस्ड है। साउथ के एक्टर डगलर सलमान इसमें सोनम के अपोजिट नजर आएंगे। इससे पहले ये एक्टर ‘कारवां’ फिल्म में काम कर चुके हैं।

ये फिल्म इस साल सितंबर में रिलीज होगी। इसमें एक राजपूत लड़की की कहानी दिखाई जाएगी, जो एक अपने जॉब के दौरान इंडियन क्रिकेट टीम से मिलती है और कैसे उनके लिए लकी साबित होती है। ये कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमेगी।

जानिए सोनम कपूर किन तीन चीजों के बिना घर से नहीं निकलती हैं…

वीडियो में देखिए सोनम कपूर का अलीगढ़ रेप-मर्डर केस में क्यों हुईं ट्रोल…

 

 

 

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।