सोनम कपूर ने किया खुलासा: 10 साल से रिलेशनशिप में हैं बहन रिया कपूर, इस शख्स के साथ कर रही हैं डेट

एक लड़की को देखा के प्रमोशन में सोनम कपूर ने बहन रिया कपूर और बॉयफ्रेंड करण बूलानी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। सोनम ने रिया की शादी के बारे में भी बात की है।

अनिल कपूर अपने परिवार के साथ (फोटो- इंस्टाग्राम)

साल 2018 में बॉलीवुड के झक्कास अनिल कपूर की बड़ी बेटी सोनम कपूर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ 8 मई को शादी कर ली। शादी की तयारियों में सोनम के साथ पूरा परिवार मौजूद था। लेकिन सबकी निगाहें अनिल कपूर की छोटी बेटी, फिल्म निर्माता और रेहसन ब्रांड की ऑनर रिया कपूर और उनके सो-कॉल्ड फ्रेंड करण बूलानी पर थी।

सोनम की शादी के समारोह में सारी अटकलों को दूर करते हुए रिया ने करण बूलानी के साथ अपने रिश्तें की पुष्टि की। साथ ही करण बूलानी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए रिया कपूर के साथ अपने रिश्तें पर मोहर लगा दी। खबरें तो यहां तक है, की दोनों परिवारों ने भी इस रिश्तें को मंजूरी दे दी है।

आपको बताते चलें की सोनम कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ के प्रमोशन में बिजी है। हाल ही ज़ूम टीवी से बात करते हुए सोनम कपूर ने रीया कपूर और करण बूलानी के रिश्तों को आधिकारिक बता दिया। सोनम कपूर ने इस बात का खुलासा किया की रिया कपूर और करण बूलानी करीबन 10 साल से एक दूसरे को डेटिंग कर रहे है।

आपको बता दें ग्राउंड रिपोर्ट में आई एक खबर के मुताबिक रिया कपूर और करण बूलानी इसी साल शादी के बंधन में बंध सकते है। सोनम कपूर से जब रिया कपूर की शादी को लेकर सवाल किया गया तो इस पर सोनम कपूर ने कहा ” अरे नहीं! रिया जब शादी करेंगी तो सबको पता चल ही जाएगा। ये एक ख़ुशी की बात है। इस तरह की ख़ुशी को सबके साथ शेयर किया जाना चाहिए।”

एक तरफ सोनम कपूर ने रिया कपूर और करण बूलानी के रिश्तें पर मोहर लगाई वहीं दूसरी तरफ शादी की खबरों को खारिज कर दिया। हालांकि देखने वाली बात तो ये होगी की अनिल कपूर अपनी छोटी बेटी रिया के हाथ कब तक पीले करते हैं।

यहां देखें सोनम कपूर की लेटेस्ट तस्वीरें…

यहां देखें हिंदीरश का लेटेस्ट वीडियो

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।