सोनम कपूर की इस ड्रेस ने खोल दी इंटरनेशनल ब्रांड की पोल

सोनम कपूर की ये ड्रेस बनी कंट्रोवर्शियल

सोनम कपूर की ये ड्रेस हुई कंट्रोवर्शियल

फैशन हमेशा बदलता, बढ़ता और गतिशील होता है, डिजाइनरों के दिमाग से उपजे फैशन कई बार एक जैसे हो सकते हैं और एक जैसे नहीं हो सकते ऐसा हां नहीं कहेंगे| कभी-कभी डिज़ाइन केवल “प्रेरित” होते हैं और कभी-कभी डिज़ाइन की पूरी तरह से नकल की जाती है। क्रिएटिव चोरियां इस इंडस्ट्री में कोई बड़ी बात नहीं है| हालाँकि हाल में ही इंटरनेशनल ब्रैंड डियोर पर एक बड़ा इलज़ाम लगा है|

इन सब की शुरुआत हुई सोनम कपूर के मैगज़ीन कवर से | जहाँ सोनम कपूर ने डियोर की ड्रेस पहनी है| अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड डियोर पर भारतीय ग्राफिक कलाकार और डिजाइनर ओरिजित सेन द्वारा साहित्यिक चोरी का आरोप लगाया गया है, जिन्होंने फ्री ट्री की सह-स्थापना की है| एले इंडिया के जनवरी के अंक के कवर पर सोनम कपूर ने एक डियोर ड्रेस पहनी थी जिसे देखने के बाद तो ऐसा ही लगता है कि दोनों ड्रेस न सिर्फ एक समान है बल्कि नक़ल किये हुए लग रहे हैं|

डिज़ाइनर ओरिजित सेन ने अपने फेसबुक पर इस बारे में लिखा है|

सोनम कपूर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो लंबे समय से कपूर परिवर की ये बेटी एक बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं। कई बार इन्हें अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट किया गया है। वो कोई नहीं बल्कि अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर है।  सोनम कपूर लंबे टाइम से दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ रिलेशनशिप में हैं।

खबरे है कि, सोनम और आनंद 2018 में शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि शादी के ‌लिए दोनों ने जोधपुर में लोकेशन भी बुक कर ली है और यहीं पर सारी रस्में होंगी। बता दें कि 2018 में कपूर फैमिली में 2 शादियां होंगी। एक सोनम के कजिन मोहित मारवाह फरवरी में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अंतरा मोतीवाला से दुबई में शादी करने वाले हैं। वहीं सोनम भी शादी के बंधन में बंध जाएंगी।

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।