The Zoya Factor: सोनम कपूर-दुलकर सलमान का नया गाना ‘काश’ हुआ रिलीज, दोनों की क्यूट लव स्टोरी छू लेगी आपका दिल

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan) की फिल्म द जोया फैक्टर (The Zoya Factor) का आज दूसरा रोमांटिक गाना काश आज रिलीज़ हो गया है। गाने में दोनों एक्टर्स की जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई दे रही है।

सोनम कपूर-दुलकर सलमान की फिल्म द जोया फैक्टर का सॉन्ग काश (फोटो-यूट्यूब ग्रैब)

इंडियन क्रिकेट टीम के गुड लक की कहानी पर बनी सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan) की आने वाली फिल्म द जोया फैक्टर (The Zoya Factor) अपने ट्रेलर के बाद से ही चर्चाओं में बनी हुई है। दोनों एक्टर्स के फैंस बड़ी बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर और फर्स्ट सांग ‘लकी चार्म’ को देखने के बाद आज फिल्म के मेकर्स ने इसका दूसरा रोमांटिक गाना ‘काश’ रिलीज कर दिया है। गाने में सोनम कपूर और दुलकर सलमान की रोमांटिक कैमिस्ट्री को देखकर हर कोई उनका दीवाना हो गया है।

गाने को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इतना ही नहीं गाना रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है और अब तक इस गाने को करीब 18. 5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि सोनम कपूर-दुलकर सलमान का ये अंदाज़ दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। ‘काश’ गाने के बोल मशहूर गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। वहीं इस गाने को आवाज अरिजीत सिंह और अलिशा मेंडोंसा ने दी है।

वहीं गाने के रिलीज़ से पहले दर्शकों के बीच हलचल मचाने के लिए इसका एक पोस्टर भी जारी किया गया था। जिसमें सोनम कपूर क्रॉस फिंगर के साथ अपने चेहरे पर कमाल के एक्सप्रेशन लिए हुए हैं वहीं दुलकर सलमान के होश उड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। यह पहली बार होगा जब सोनम कपूर और दुलकर सलमान की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर दिखाई देगी। वहीं फिल्म में संजय कपूर सोनम के पिता का किरदार निभा रहें हैं। ‘द जोया फैक्टर’ एक विज्ञापन एजेंट के बारे में एक सामान्य लड़की की कहानी है, जो इंडियन टीम के कप्तान से मुलाकात करने के बाद, टीम में बहुत सारा गुड लक अपने साथ लेकर आती है। उसके आने से ही टीम पर किस्मत की बारिश होने लगती है।

ये भी पढ़ें: ये है सोनम कपूर की फिल्म द जोया फैक्टर का पहला गाना, SRK ने सुनाई दिलचस्प कहानी

शादी के बाद कितनी बदल गई सोनम कपूर की जिंदगी…

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।