सोनम कपूर ने छुपाया अपना वेडिंग लुक, काले कपडे से ढक दिया चेहरा

मुँह छुपाकर शादी के लिए निकल पड़ी सोनम कपूर, काला कपडा ओढ़ा

मुँह छुपाकर शादी के लिए निकल पड़ी सोनम कपूर, काला कपडा ओढ़ा

आज सोनम कपूर की शादी मुंबई के बांद्रा में हो रही है और इसके लिए दोनों परिवारों ने पूरे इंतजाम भी कर लिए हैं। दोनों परिवारों में शादी को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं, लेकिन तारीख का ऐलान नहीं किया था। लेकिन अब दोनों परिवारों ने मिलकर शादी का ऐलान कर दिया है | कपूर और आहूजा फैमली ने शादी की तारीख का ऐलान करते हुए कहा कि यह उनके लिए खुश और गर्व का विषय है। कपूर और आहूजा परिवार को सोनम और आनंद की शादी की अनाउंसमेंट करते हुए बेहद खुशी हो रही है। बीती रात अनिल कपूर के घर में सोनम कपूर और आनंद आहूजा की मेहँदी की रस्मे निभाई गयी। वहीं आज शादी के दिन सोनम कपूर को अपनी मासी के घर जाते देखा गया। लेकिन चेहरा छिपाते हुए। जी हां ! बता दे कि, सोनम कपूर की शादी आज उनके मासी के घर बांद्रा में होने वाली है। जिसके लिए सोनम अपने घर से रवाना हो गयी। लेकिन जिस गाडी से वो निकली उस गाड़ी में काले रंग के कर्टन्स लगाए गए थे। ऐसे लग रहा है कि, सोनम कपूर अपना वेडिंग लुक पहले नहीं दिखाना चाहती है।

 

 

खैर, आज सोनम की शादी ११ से १२.३० के बिच में आनंद आहूजा के साथ होगी। आपको बता दें हाल में ही उनके घर पर मेहँदी का समारोह रक्खा गया था| जहाँ पर कपूर फैमिली के करीबी थे| अनिल कपूर के जुहू बंगले में हुए मेहँदी फंक्शन में सिर्फ सोनम कपूर के परिवार वाले शामिल हुए थे| उनके ससुराल वालों और पति आनंद अहुजा के परिवारवाले शामिल थे| सोनम कपूर की इस मेहँदी सेरेमनी में जाह्नवी कपूर , अंशुला कपूर और ख़ुशी कपूर का स्टाइलिश अवतार देखने को मिला| वहीँ जैकलिन फ़र्नांनडेज भी पहुंची है| सोनम और जैकलिन बेस्ट फ्रेंड है| आपको सोनम और आनंद की जोड़ी कैसी लगी? नीचे कमेंट्स में बताइए|

 

 

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.